Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 10

9
11
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

10 शारीरिक व्यापार चलता है। मानवीय शरीर में अत्यन्त प्रकृष्ट धातुक शरीर रहने पर प्रतिमूलधातु रहती है। अोजसदृश (धातुसार-तेज) भी रहते हैं। परंतु इन सबके मूल में त्रिधातु रहती हैं। मानवीय शरीर में त्रिधातुओं का भिन्न-भिन्न स्थान व कार्य मैजूद है। इन पदाथोँ के गुण भिन्न-भिन्न है। वायु शरीर के भिन्न-भिन्न अवयव समूहों में कार्य करने वाला है। इसी प्रकार पित्त व कफ भी है। यह भी सर्व शरीर भर एक ही न होकर भिन्न-भिन्न प्रकार के समुच्चाय रूप है। उनकी जाति एक, परंतु आकार भिन्न है। स्थूल, सू़म व अतिसू़म इस प्रकार उनके स्वरूप है। त्रिधातुओं का व्यापार शारीरिक व मानसिक ऐसे दो प्रकार से होता है। मन के सत्व, रज व तम इन त्रिगुणों पर वायु, पित्त व कफ का परिणाम होता है। मानसिक व्यापारों का नियंत्रण त्रिधातुओं के कारण से होता है। अवयवों से बने पचनश्वसनादि मंडलों में त्रिधातु रहती है। अवयवों में, उनके घटकों में घटकों के परमाणुओं में त्रिधातुओं की व्याप्ति रहती है। इसलिए उनको व्यापी कहा है। व्यापी रहते हुए भी उनके विशिष्ट स्थान व कार्य है। संचेतन, सेन्द्रिय, अतीन्द्रिय, अतिसू़म व बहुत परमाणुओं1 के समूह से इस जीवंत देह का निर्माण होता है। परमाणु अतिसू़म होकर इस शरीर में अब्जावधीप्रमाण से रहते हैं। एक गणित शास्त्रकार ने इनकी संख्या को तीस अब्जप्रमाण में दिया है। शरीर के सर्व व्यापार इन परमाणुओं के कारण से होते हैं। इन्हीं परमाणुओं से शरीर के अनेक अवयव भी बनते हैं। यकृत, प्लीहा, उन्दुक, ग्रहणी, हृदय, फुप्फुस, सहस्रार, नाडीचक्र आदि का अंतिम भाग इन परमाणुओं के स्वरूप में है। अनेक परमाणुओं से अवयवों का घटक बनता है। घटकों से अवयव, अवयवों से मंडल बनते हैं। वातमंडल, श्वसन, पचन, रुधिराभिसरण, उत्सर्ग ये शरीर के मुख्य मंडल हैं। परमाणुओं में रहने वाले त्रिधातु अतिसू़म और अवयवांतर्गत, वातमंडलान्तर्गत त्रिधातुसू़म रहते हैं तो भी उसके स्थूल व्यापार ये त्रिधातु स्थूलस्वरूप के रहते हैं। उदाहरण के लिए पचन, व्यापार आमाशय, पक्वाशय, ग्रहणी, यकृतादि अवयवों में होता है। आमाशय, पक्वाशय वगैरह में रहने वाला पाचकपित्त स्थूलरूप का रहता है। वह अपने को प्रत्यक्ष देखने में आ सकता है। वह विस्र, सर, द्रव, आम्ल आदि गुणों से देखने में आता है। इस पित्त का अन्न के साथ संयोग होता है और अन्न के साथ उसकी संयोग- मूच्र्छना होकर पचन होता है। पचन के बाद सार-किट्टपृथक्त्व होता है। सारभाग का पक्वाशय में शोषण होता है। सार-किट्टविभाजन, सार संशोषन यह कार्य पित्त के कारण से होते हैं। इतर रसादि प्रतिमूल धातुओं के समान पित्तकफादिकों का भी पोषण होना आवश्यक है। वह पोषण भी पचन व्यापार में होता है। पित्त का उदीरण होकर पित्तस्राव होता रहता है। स्राव होने से पहले पित्तादि धातु उन-उन घटकों में सू़म रूप से रहते हैं। सू़म व्यापार में वे दिख नहीं सकते। बाहर उनका स्राव होने के बाद वे देखने में आते हैं। अत: पित्त पित्त का स्थूल रूप पित्तोत्पादक घटक स्थित पित्त सू़म रूप और परमाणवंतर्गत पित्त अतिसू़म स्वरूप का रहता है, यह सिद्ध हुआ। भुक्तमात्र अन्न के षड्रसों के पाक से पाचकपित्त का उदीरण होता है। अमाशय में पाचकपित्त व क्लेदककफ का उदीरण होकर वह धीरे-धीरे अन्न में मिल जाते हैं व अन्न का विपाक होता है। अन्नपचन का क्रम करीब-करीब चार से छह घंटे तक चलता है। अमाशय, पक्वाशय व ग्रहिणी में अन्न का पचन होता रहता 1. शरीरावयवास्तु खलं परमाणुभेदेनापरिसंख्येया भवंति, अतिबहुत्वादतिसू़मत्वादतींद्रियत्वाच्चा॥ चरकशरीर 7