Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
8
भी है। सुश्रुत संहिता में छोटी-छोटी शस्त्र क्रियाओं का ही वर्णन नहीं अपितु कोष्ठपाटनादि बडी बडी शस्त्र
क्रियाओं का प्रतिपादन है। बद्धगुदोदर, अशमरी आंत्रवृद्धी, भगंदर आदि पर शस्त्र क्रियाअों का ठीक आधुनिक
पद्धति से ही वर्णन उसमें मिलता है, उसे देखकर मन दंग रह जाता है। मूढगर्भ व शल्यहरण के भिन्न भिन्न
विधानों का वर्णन है, इतना ही नहीं, पेट को चीरकर बच्चो को बाहर निकालना व फिर से उस गर्भाशय को
सीकर सुरक्षित करने का कठिन विधान भी सुश्रुत में है। नेत्ररोग के प्रति ही अनेक प्रकार के शस्त्रकर्मो का
विधान सुश्रुत ने बहुत अच्छी तरह से किया है। कल्याणकारक ग्रंथ में शस्त्रा कर्म का बहुत-सा भाग आया है।
अष्टविध शस्त्र कर्म व उनके विधान भी कल्याणकारक में सुव्यवस्थित रूप से वर्णित है। शस्त्र चिकित्सा
अत्यन्त उपयोगी चिकित्सा होने से महाभारतादि ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। भीष्म जिस समय
शरपंजर में पडे थे, उस समय शल्योद्धरण-कोविदों को बुलाने का उल्लेख महाभारत में है। सारांश है की
आयुर्वेद में शल्य-चिकित्सा बहुत उत्तम पद्धति से दी गई है एवं उसका प्रचार प्रत्यक्ष व्यवहार में इस भारत में
कुछ समय पूर्व तक बराबर था। जैनाचायोँ ने खासकर कल्याणकारक कर्ता ने शल्यतंत्र का वर्णन
अपने ग्रंथ में अच्छी तरह किया है। परन्तु काय-चिकित्सा के सम्बन्ध में अधिक रूप से रस शास्त्रों
का उपयोग व उसकी प्रथा इन्हीं जैन शास्त्रकारों ने डाली है। चरक, सुश्रुत के समय में वनस्पति
प्राणयंग को औषधि के रूप में बहुत उपयोग किया जाता था। परन्तु यह प्रथा अनेक कारणों से पीछे
पडकर रस, लोह, (Metals) उपधातु, (गंधक, माक्षिकादि) व वनस्पतिक कल्प चिकित्सा में
अधिक रूप से उपयोग में आने लगे और शल्यतंत्र धीरे-धीरे पीछे पडने लगा।
यवनों के आक्रमण पयँत आयुर्वेद का परिपोष बराबर बना था। आर्य, जैन व बैद्ध मुनियों ने इसके
आठों ही अंगों के संरक्षाण के लिए काफी प्रयत्न किया। परन्तु यावनी आक्रमण के बाद वह कार्य नहीं हो
सका। इतना ही नहीं, बडे-बडे विद्यापीठ व अग्रहारों कें ग्रंथालयों को विधवंस करने में भी यवनों ने कोई कमी
नहीं रखी। इतिहास प्रसिद्ध अल्लाऊद्रीन खिलजी जिस समय दक्षिण पर चढाई करते हुए आया था, उस समय
अनेक पुस्तकालयों को जलाने का उल्लेख इतिहास में मिलता है। आयुर्वेदशास्त्र को व्यवस्थित रूप से बढने के
लिए जिस मानसिक-शांति की आवश्यकता होती है, वह इसके बाद के सहस्रक में विद्वानों को नहीं मिली।
कोई फुटकर निबंध ग्रंथ अथवा संग्रह ग्रंथ इस काल में लिखे गए। परंतु उनमें कोई नवीनता नहीं है। यह जो
आघात आयुर्वेद पर हुआ उसकी सुधारणा विशोषत: मराठेशाही में भी नहीं हो सकी और उसके बाद के राजाओं
को तो अपने स्वत: सहिांसन को सम्हालते-सम्हालते ही हैरान होना पडा और आखेर के राजाओं ने तो पलायन
ही किया। इस प्रकार इस भारतीय आयुर्वेद के उद्दार के लिए राजाश्रय नहीं मिला। हाँ। नहीं कहने के लिए
श्रीमंत नानासाहेब पेशवा के शासन में एक हकीम व एक गुर्जर वैद्य को थोडा वर्षासन देने का उल्लेख मिलता
है। यह सहायता शास्त्र संवर्धन की दृष्टि से न कुछ के बराबर थी। चंद्रगुप्त1 व अशोक के काल में उन्होंने
अपने राजय में जगह-जगह पर रुग्णालय व बडे-बडे औषधालयों का निर्माण कराया था। इसलिए उस समय
अष्टांग आयुर्वेद की अत्यन्त उन्नति हुई।
1. यह चंद्रगुप्त जैनधर्म का उपासक था। जैनाचार्य भद्रबाहु का परमभक्त था। जैनधर्म में कथित उत्कृष्ट महाव्रत को धारण
कर उसने संन्यास ग्रहण किया था। See. Inscriptions of Shravanbelgola.