Skip to content

Chapter 1 · The descent of the science

PDF page 81 (book page 9)

स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:

80
82
Open chapter 1 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार: 9 अरिष्टलक्षण रिष्टान्यपि प्रकृतिदेहनिजस्वभावच्छायाकृतिप्रवरलक्षणवैपरीत्यम्। पंचेद्रियार्थविकृतिश्च शकृत्कफानां तोये निमज्जानमथातुरनाशहेतु:॥ 32॥ भावार्थ : वात-पित्त-कफ प्रकृति, देह का स्वाभाविक स्वभाव, छाया, आकार आदि जब अपने प्रवर लक्षण से विपरीतता को धारण करते हैं, उसे मरण चिह्नÔ (रिष्ट) समझाना चाहिए। पÜचेन्द्रियों में विकार हो जाना व मल और कफ को पानी में डालने पर डूब जाना यह सब उस रोगी के मरण के चिह्नÔ हैं। रिष्ट सूचक दूत लक्षण हीनाधिकातिकृशकृष्णविरू क्षितांग:, सव्याधित: स्वयमथायुधदणडहस्त:। संध्यासु साश्रुनयनो भयवेपमानो, दूतो भवेदतितरां यमदूतकल्प:॥ 33॥ अश्वै: खरै रथवरै: करभै: रथान्यै:, प्राप्त: सदा भवति दूतगणोःतिनिन्द्य। यो वा छिनत्ति तृणमग्रगतो भिनत्ति, काष्ठानि लोष्ठमथवेष्ठकमिष्टकं वा॥ 34॥ एवंविधं सपदि दूतगतं च रिष्टं, दृष्ट्वातुरस्य मरणैकनिमित्तहेतुम्। तं वर्जयेदिह भिषग्विदितार्थसूत्र:सैम्य: शुभाय शुचिवस्त्रयुत: स्वजाति:॥ 35॥ भावार्थ : वैद्य को बुलाने के लिए अत्यन्त कृश, हीन वा अधिक काला, रुखा शरीर वाला एवं बीमार दूत आ गया हो, जिसके हाथ में तलवार आदि आयुध या दणड हो, संध्याकाल में रोते हुए एवं डर से काँपते हुए आ रहा हो, उस दूत को रोगी के लिए यम दूत के समान समझाना चाहिए। जो दूत घोडा, गधा, हाथी, रथ आदि वाहनों पर चढकर वैद्य को बुलाने के लिए आया हो, वह भी नदिंनीय है एवं “च” जो दूत सामने रहने वाले घास वगैरह को तोडते हुए एवं लकडी, मिट्टी का ढेला, पत्थर, इँट वगैरह को फोडते हुए आ रहा हो, वह भी नदिं्य है। इस प्रकार के दूत लक्षण गत मरण चिह्न को जानकर रोगी का मरण होगा, ऐसा निश्चय करें। तदनंतर सर्व शास्त्र विशारद वैद्य उक्र रोगी की चिकित्सा न करें। शांत, निर्मल वस्त्र युक्त रोगी के समान जाति युक्त दूत का आना शुभसूचक है। अशुभशकुन उद्वेगसंक्षवथुलग्ननिरोधशब्द - प्रस्पद्र्दिसंस्खलितरोषमहोपतापा:। ग्रामाभिघातकलहाग्निसमुद्धवाद्या: वैद्यै: प्रयाणसमये खलु वर्जनीया:॥ 36॥ भावार्थ : वैद्य रोगी के घर जाने के लिए जब निकले तब उद्वेग, छींक, निरोध (बाँधो, रोको, बन्द करो आदि) ऐसे विरुद्ध शब्दों को सुनना स्पर्धा, स्खलन, क्रोध, महासंताप, ग्राम में उत्पात, कलह, आग लगना, आदि सब अपशकुन हैं। वैसे अपशकुनों को टालना चाहिए। तात्पर्य यह है कि ऐसे अपशकुनों को देखकर निश्चय करना चाहिए, रोगी की आयु थोडी रह गई है।