Skip to content

Chapter 1 · The descent of the science

PDF page 82 (book page 10)

स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:

81
83
Open chapter 1 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार: 10 मार्जारसर्पशशशल्यककाष्ठधाराणयग्निर्वराहमहिषा नकुला: श्रृगाला:। रक्ता: स्रजस्समलिना रजकस्य भारा: अमयागता: समृतका: परिवर्जनीया:॥37॥ भावार्थ : रोगी के घर जाते समय सामने से आने वाले मार्जार, सर्प, खरगोश, आपत्ति, लकडी का गnा, अग्नि, सूअर, भैंस, नेवला, लोमडी, लालवर्ण की पुष्पमाला, मलिन वस्त्र व शरीरादि से युक्त मनुष्य अथवा चाणडाल आदि नीच जाति के मनुष्य धोबी के कपडे, मुर्दे के साथ के मनुष्य, ये सब अपशकुन हैं। शुभशकुन शांतासु द़िु शकुना: पटहोरुभेरी शंखांबुदप्रवरवंशमृदंगनादा:। छत्रधवजा नृपसुत: सितवस्त्रकन्या: गीतानुकूलमृदुसैरभगंधवाहा:॥ 38॥ श्वेताक्षताम्बुरुहकुक्कुटनीलकंठा लीलाविलासललिता वनिता गजेन्द्रा:। स्वच्छांबुपूरितघटा वृषवाजिनश्च, प्रस्थानपारसमयेःभिमुखा: प्रशस्ता:॥ 39॥ भावार्थ : प्रस्थान करते समय वैद्य को सभी दिशायें शांत रहकर पटह, भेरी, शंख, मेघ, बाँसुरी, मृदंग आदि के शुभ शब्द सुनाई दे रहे हों, सामने से छत्र, धवजा, राजपुत्र, धवल वस्त्र धारिणी कन्या, शीत अनुकू ल व मृदु सुगंधित हवा, सफेद अक्षत, कमल, कुक्कुट, मयूर, खेल व विनोद में मग्न स्त्रियाँ, हाथी व स्वच्छ पानी से भरा हुआ घडा, बैल, घोडा आदि आवें तो प्रशस्त हैं। शुभ शकुन हैं। इनसे वैद्य को विजय होगी। एवं महाशकुनवर्गनिरुपितश्री: प्राप्यातुरं प्रवरलक्षणलक्षितांगम्। दृष्ट्वा विचार्य परमायुरपीह वैद्यो यातं कियत्कियदनागतमेव पश्येत्॥ 40॥ भावार्थ : इस प्रकार के शकुनों से रोगी के भाग्य को निश्चय करके रोगी के पास जाकर उसके सर्व शरीर के लक्षणों को देखें। वह रोगी दीर्घायुष्ी होने पर भी वैद्य को उचित है कि रोगी की उम्र में कितने वर्ष तो बीत गए और कितने बाकी रहे, इस बात का विचार करें। सामुद्रिक शास्त्रानुसार अल्पायु-महायु परीक्ष यस्याति कोमलतरावतिमांसलै च स्निग्धावशोकतरुपल्लवपंकजाभै। नानासुरू पयुतगाढविशालदीर्घ रेखान्वितावमलिनाविह पाणिपादै॥ 41॥ यस्यातिपेशलतरावधिकै च कर्णौ नीलोत्पलाभनयने दशनास्तथैव मुक्तोपमा सरसदाडिमबीजकल्पा स्निग्धोन्नतायतललाटकचै च यस्य॥ 42॥ यस्यायता: श्वसितवीक्षण बाहुपुष्टा: स्थूलास्तथांगुलिनखानननासिकास्स्यु: हस्वा रसेंद्रियगलोदरमेढजंघा: निम्नाश्च संधिवरनाभिनिगूढगुल्फा:॥ 43॥