Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:
8
चिकित्सा के चार पाद
तत्र क्रियेति कथिता मुनिभिशिचकित्सा सेयं चतुर्विधपदार्थगुणप्रधाना।
वैद्यातुरैषधसुभृत्यगणा: पदार्था - स्तेष्वप्यशोषधिषणो भिषगेव मुख्य:॥ 28॥
भावार्थ : पूर्वोक्त क्रिया शब्द का अर्थ आचार्यगण चिकित्सा कहते हैं। उस चिकित्सा के लिए
अपने गुणों से युक्त चार प्रकार के पदाथोँ (अंगों) की आवश्यकता होती है। वैद्य, रोगी, औषध व रोगी
की सेवा करने वाले सेवक, इस प्रकार चिकित्सा के चार पदार्थ अर्थात् अंग या पाद हैं, उनमें बुद्धिमान
वैद्य ही मुख्य है, क्योंकि उसके बिना बाकी के सब पदार्थ व्यर्थ पड जाते हैं।
वैद्य लक्षण
ग्रन्थार्थविन्मतियुतोःन्यमतप्रवीण: सम्यक्प्रयोगनिपुण: कुश्लोःतिधीर:।
धर्माधिक: सुचरितो बहुतीर्थशुद्धो वैद्यो भवेन्मतिमतां महतां च योग्य:॥ 29॥
भावार्थ : जो वैद्यक ग्रन्थ के अर्थ को अच्छी तरह जानता हो, बुद्धिमान हो, अन्यान्य आचायोँ
के मतों को जानने में प्रवीण हो, रोग के अनुसार योग्य चिकित्सा करने में निपुण हो, औषधि योजना
में चतुर हो, धीर हो, धार्मिक हो, सदाचारी हो, बहुत से गुरुजनों से जो अध्ययन कर चुका हो, वह वैद्य
विद्वान् महापुरुषों का भी मान्य होता है।
चिकित्सापद्धति
प्रशनैर्निमित्तविधिना शकुनागमेन, जयोतिर्विशोषतरलग्नशशांकयोगै:।
स्वप्नैश्च दिव्यकथितैरपि चातुराणामायु: प्रमाणमधिगम्य भिषग्यतेत॥ 30॥
भावार्थ : रोगी की परिस्थिति सम्बन्धी प्रशन, निमित्तसूचना, शकुन, आगम के द्वारा जयोतिष
शास्त्र द्वारा लग्न, चंद्रयोग आदि, स्वप्न व दिव्यरानियों का कथन आदि द्वारा रोगियों की आयु प्रमाण
को जानकर वैद्य चिकित्सा में प्रयत्न करें।
रिष्टैर्विना न मरणं भवतीह जंतो: स्थानव्यतिक्तमणतोःतिसुसू़मतो वा।
कृच्छ्राणयपि प्रथितभूतभवद्धविष्यद्रूपाणि यत्नविधिनात्र भिषक्प्रपश्येत्॥ 31॥
भावार्थ : रिष्ट (मरण सूचक चिह्न) के प्रकट हुए बिना प्राणियों का मरण नहीं होता है, अर्थात्
मरने के पहले मरणसूचक चिह्न अवश्यमेव प्रकट होता है। इसलिए वैद्य का कर्तव्य है कि जानने में
अत्यन्त कठिन ऐसे भूत, वर्तमान और भविष्यत्काल में होने वाले मरण लक्षणों को स्थान1 के परिवर्तन
करके और अत्यन्त सू़म रीति से प्रयत्न पूर्वक वह देखें।
1. मरण चिह्न किसी नियत अंग प्रत्यंगों में ही नहीं होता है, शरीर के प्रत्येक अवयव में हो सकता है, इसलिए
उनको पहचानने के लिए, एक अंग को छोडकर दूसरा, दूसरा छोडकर तीसरा अंग, इस प्रकार प्रत्येक स्थान
या अंगों को परिवर्तन करके देखें।