Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 701 (book page 629)

अथ हिताहिताध्याय:

700
702
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 629 वर्गाधिकार में एवं द्रवद्रव्य विधान में जिस प्रकार विगतमलकलंक (निर्मल) जल से मारे हुए सरोवर के तट में चांडाल, मातंग आदि दुष्टजन, सज्जानों के प्रवेश को रोकने के लिए गोश्रृंगादि को डाल देते हैं, उसी प्रकार जघन्य निष्ठुर हृदय दुष्टजन एवं सर्वराप्रणीत प्राणावाय महागम से निकले हुए वैद्यक रूपी धर्मशास्त्रा के चोर, पूर्वापर विरुद्ध दोषों से दुष्ट, अतिकुटिल मति युक्त, मांसभोजनलंपट ऐसे दुर्जनों के द्वारा उस सद्धर्म के चिह्न को छिपाने के लिए इस वैद्यशास्त्रा में नीचजनोचित अत्यन्त कष्टमय मधु, मांस, मद्य सेवन का विधान बाद में मिल गया है, इस प्रकार निश्चय किया जाता है। वह पूर्वापर विरोध दोष से दुष्ट क्यों है, इसका उत्तर आचार्य देते हैं। वैद्यशास्त्रा के आदि में ही मूल तंत्राकार परमर्षि, पात्रापात्राविवेकरा, पूर्वाचायोँ ने कर्तव्याकर्तव्य धर्म से युक्त इस चिकित्सा को योग्यों के प्रति ही करनी चाहिए, अयोग्यों के प्रति नहीं, इस प्रकार विधि- निषेधात्मक शास्त्रा को कहा है। द्विज साधु व बांधवों के समान रहने वाले मित्रा आदि सज्जानों की चिकित्सा को अपने आत्मीय बांधवों के समान समझाकर अपने औषधों से करनी चाहिए। वह कर्तव्य प्रशस्तहै। परंतु भिल्ल, शिकारी, पतित आदि पापकमोँ को करने वालों के प्रति उपकार नहीं करना चाहिए अर्थात् चिकित्सा नहीं करनी चाहिए। कारण कि वे उस उपकार का उपयोग पापकर्म के प्रति करते हैं। इस प्रकार इस वैद्य विद्या की उन्नति होती है एवं मित्रा, यश धर्म, अर्थ कामादि की प्राप्ति होती है, इस प्रकार पहले कहकर बाद में मांसादि सेवन का विधान आचार्य स्वयं कैसे कर सकते है ? यही पूर्वापर विरोध है। इसलिए अन्य दुरात्माओं ने ही पीछे से उन ग्रंथों में उसे मिलाया इस प्रकार निश्चय करना चाहिए। अथवा वैद्यशास्त्राों में मांस का उपयोग ही नहीं बन सकता है। क्योंकि वह मांस, अन्न, औषध व रसायनों से अत्यन्त भिन्न है, क्यों ? क्योंकि आपके आगमों में कहा है कि ब्रहादि देव भी लोक के आहार की स्थिति व उत्पत्ति के लिए कारण हैं। ब्रहादियों के मत से आहार के कार्य में मांस का उपयोग अन्न के रूप में कभी नहीं हो सकता है और न वह उचित ही है। क्योंकि आहारक्तम की वृद्धि में क्षीर क्षीरान्न, अन्न, परमान्न इत्यादि के क्रम से वृद्धि बतलाई गई है। मांस का उल्लेख उसमें नहीं है। इसी प्रकार महापाठ में बालकों को अन्नदान आहार विधान के प्रकरण में पहले छह महिने लघु (हल्का)अन्न व दूध का भोजन कराना चाहिए, इस प्रकार कहा है। मांस तो अन्न कभी नहीं हो सकता है। क्योंकि दूध के साथ उसका अत्यन्त विरोध है। उसी प्रकार कहा भी है - मांस, मछली, गुड, उडद से बनी हुई मिठाई के साथ दूध का सेवन करें तो वह कुष्ठ रोग को उत्पन्न करता है। शाक जंबू फ ल से बने हुए मदिरा के साथ दूध का उपयोग करें तो उस मूर्ख को वह शीघ्र ही मार डालता है। अथवा लोकबाह्य, अविशिष्ट, वीभत्स, शास्त्रा वर्जित ऐसे मांस को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। उससे मनुष्य सुखी कभी नहीं हो सकता है। इस प्रकार ब्रहा ऋषि द्वारा कथित लोक के आहार का विधान कहा गया। सर्व प्राणियों का आहार विधान इस प्रकार कहा गया है। कुयोनिज (नीच जात्युत्पन्न) जीवों को मधु, मांस व खराब अन्न भोजन है। अन्य प्राणियों को अन्न