Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
554
में प्रतिपादित नस्य प्रयोग का कथन करेंगे। यद्यपि नस्य चार प्रकार का है। फिर भी मूलत: स्नेहन नस्य
व शिरोविरेचन नस्य के भेद से दो प्रकार है।
स्नेहन नस्य का उपयोग
यत्स्नेहनार्थमुदितं गलरक्तमूर्धास्कंधोरसां बलकरं वरद्यष्टिकृत्स्यात्।
वाताभिघातशिरसि स्वरदंतकेशशमश्रुप्रशातखरदारुणके विधेयम्॥ 58॥
भावार्थ : स्नेहन नस्य कंठ रक्त मस्तक कंधा और छाती को बल देने वाला है, आँखों में तेजी
लाने वाला है। वात से अभिघातित (पीडित) शिर (शिरो रोग) में, चलदंत, केश (बाल) व मँूछ गिरने
में, कठिन दारुण नामक रोग में इस स्नेहन नस्य का प्रयोग करना चाहिए।
स्नेहन नस्य का उपयोग
कर्णामयेषु तिमिरे स्वरभेदवक्त्रशोष्ोःप्यकालपलिते वयबोधनेःपि।
पित्तानिलप्रभववक्त्रगतामयेषु सुस्नेहनाख्यामधिकं हितकृन्नराणाम्॥ 59॥
भावार्थ : कान के रोगों में, तिमिर रोग में, स्वरभंग में, मुखशोष में केश पकने में, आयु बढाने
में एवं पित्त व वात विकार से उत्पन्न समस्त मुखगत रोगों में, इस स्नेहन नस्य का उपयोग करना चाहिए,
जो कि मनुष्यों को अत्यन्त हितकारी है।
विरेचननस्य का उपयोग का काल
यत्स्याच्छिरोगतविरेचनमूधर्वजत्रुश्लेष्मोद्धवेषु बहुरोगचयेषु योजयम्।
नस्यं द्वयं विधिमभुक्तवतां प्रकुर्याद्रवाभ्रे स्वाकालविषये करतापनाद्यै:॥ 60॥
भावार्थ : विरेचन नस्य को ऊधर्वजत्रुगत, हंसला के हडुी के ऊपर के (गला, नाक, आँख आदि
स्थानगत) नाना प्रकार के कफजन्य रोग समूहों में प्रयोग करना चाहिए। इन दोनों नस्यों को भोजन नहीं
किए हुए रोगी पर जिस दिन आकाश बादलों से आच्छादित न हो और दोषानुसार नस्य का जो काल1
बतलाया गया है उस समय, हाथ से तपाना इत्यादि क्रियाओं के साथ-साथ प्रयोग करना चाहिए।
स्नेहननस्य की विधि व मात्रा
सुस्विन्नगंडगलकर्णललाटदेशो कचििंद्विलंबित यथानिहितोत्तमांगे।
उन्नमिताग्रयुतसद्विवरद्वयेःस्मिन्नसापुटे विधिवदत्र सुखोष्णबदिूंन्॥ 61॥
स्नेहस्य चाष्टगणना विहितानि दद्यात् प्रत्येकशोःत्र विहिता प्रथमा तु मात्रा।
अन्या ततो द्विगुणिता द्विगुणक्रमेण मात्रत्रयं त्रिविधचारुपुटेषु दद्यात्॥ 62॥
भावार्थ : कपोल, गला, कान, ललाटदेश (माथे के अग्रभाग) को (हाथ को तपा कर) स्नेदन
करे और मस्तक को इस प्रकार रखें कि मस्तक नीचे की अोर झुका हुआ और नाक के दोनों छेद ऊपर
1. जो अन्न का का∂ है वही नस्य का का∂ है।