Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
555
की अोर हो, इस प्रकार रखकर एक-एक नाक के छेदों में सुखोष्ण (सुहाता हुआ कुछ गरम) तैल के
आठ-आठ बिन्दुओं को विधि प्रकार (रुई आदि से लेकर) छोडें। यह सोलह बिन्दु1 स्नेहन नस्य की
प्रथम मात्रा है। द्वितीय मात्रा इससे द्विगुण है। तृतीय मात्रा इससे भी द्विगुण है। इस प्रकार तीन प्रकार
की तीन मात्राओं को (दोषों के बलाबल को देखते हुए आवश्यकतानुसार) नाक के छेदों में डालें।
प्रतिमर्शनस्य
सुस्नेहनार्थमुपदिष्टमिदं हि नस्यं प्रोक्रं तथा प्रततसत्प्रतिमर्शनं च।
तत्र प्रतीतनवकालविशोषणोषु कायँ यथाविहिततत्प्रतिमर्शनं तु॥ 63॥
भावार्थ : उपर्युक्त नस्य, स्नेहन करने के लिए कहा गया है। इसी स्नेहन नस्य का एक दूसरा2
भेद है, जिसका नाम प्रतिमर्शनस्य है। इस प्रतिमर्शनस्यप्रयोग के नै3 काल हैं। इन्हीं नै कालों में विधि
के अनुसार प्रतिमर्श नस्य का प्रयोग करना चाहिए।
प्रतिमर्शनस्य के नै काल व उस के फल
प्रातस्समुत्थितनरेण कृतेःवमर्शे सम्यग्व्यपोहति निशोपचितं मलं यत्।
नासागताननगतं प्रबलां च निद्रामावासनिर्गमनकालनिष्ोवितं तु॥ 64॥
वातातपप्रबलधूमरजोःतिबाधां नासागतं हरति शीतमिहांबुपानात् (?)।
प्रक्षालितात्मदशनेन नियोजितोःयं दंतेषु दाढर्थमधिकास्यसुगंधिता च॥ 65॥
कुर्याद्रुजामपहरत्यधिकां दिवातिसुप्तोत्थितेन च कृतं प्रतिमर्शनं तु।
निद्रावशोषमथ तच्छिरसो गुरुत्वं संह्त्य दोषमपि तं सुखिनं करोतिं॥ 66॥
भावार्थ : प्रात:काल में उठते ही इस प्रतिमर्श नस्य का प्रयोग करें तो रात्रि के समय नासिक
व मुख में संचित सर्व मल दूर होते हैं एवं अत्यधिक प्रबल निद्रा भी दूर हो जाती है। घर से बाहर
निकलते समय प्रतिमर्श का सेवन करें तो नाक सम्बन्धी वात, धूप, धूम व धूलि की बाधा दूर होती
है। दंतधावन (दाँतैन) करने के बाद इसका प्रयोग करें तो दांत मजबूत हो जाते हैं। मुख सुगंध युक्त
होता है एवं (दाँत व मुख सम्बन्धी) भयंकर पीडायें नाश होती हैं। दिन में सोकर उठने के बाद इस
प्रतिमर्श का प्रयोग करें तो निद्रावशोष, शिरोगुरुत्व एवं अन्य अनेक दोषों को नाश कर उस मनुष्य को
1. तर्जनी अंगु∂ी के दो पर्व तक स्नेह में डुबो देवें। उससे जितने स्नेह का मोटा बदिुं गिरे, उसे एक बदिुं जानना
चाहिए।
2. स्नेहन नस्य के दो भेद हैं, एक मर्श और दूसरा प्रतिमर्श, इसे अवमर्श भी कहते हैं। इस श∂ोक के पह∂े के
श∂ोकों में जिस स्नेहन नस्य का वर्णन है, वह मर्शनस्य है। क्योंकि ग्रंथांतरों में भी ऐसा ही कहा है।
3. 1. प्रात:का∂ उठकर, 2. घर से बाहर निक∂ते समय, 3. दंतधावन के बाद, 4. दिन में सोकर उठने के पश्चात्,
5. मार्ग च∂ने के बाद, 6. मूत्र त्यागने के बाद, 7. वमन के अंत, 8. भोजनांत, 9. सायंका∂, ये प्रतिमर्श के नै
का∂ हैं।