Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 622 (book page 550)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

621
623
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 550 1. यह प्रमाण आगे के भाग का है। जड में छिद्र अंगूठे जितना मोटा होना चाहिए। २. किसी का मत है कि इस धूम को नाक से ही खींचना चाहिए। के लिए नली 32 बत्ीस अंगुल लम्बी और विरेचन व कासघन धूम के लिए 16 सोलह अंगुल लम्बी होनी चाहिए ऐसा जिनेन्द्र शासन में निश्चित संख्या बतलायी गयी है। धूमनली के छिद्र प्रमाण व धूमपान विधि छिद्रं भवेदधिकमाषनिपाति तेषां स्नेहान्वितं हर मुखेन च नासिकायाम्। प्रायोगिकं तमिव नासिकया विरेकमन्यं तथा मुखत एव हरेद्यथावत्॥ 39॥ भावार्थ : उपरोक्र धूमपान की नलियों का छिद्र (सूराक) उडद1 के दाने का बराबर होना चाहिए। स्नेहनधूम को मुख और नाक से खींचना चाहिए अर्थात् पीना चाहिए। प्रायोगिक2 धूम को मुख व नाक से खींचना चाहिए। विरेचन धूम को नाक से व वामक व कासघन धूम को मुख से ही खींचना चाहिए। धूम निर्गमन विधि यो नासिकापुटगृहीतमहातिधूमस्तं छर्दयेन्मुखत एव मुखाeृद्रीतं। अप्याननेन विसृजेरिूपरीततस्तु नेच्छंति जैनमतशास्त्रविशोषणरा:॥ 40॥ भावार्थ : जिस धूम को नासिक द्वारा ग्रहण किया हो, उसे मुख से बाहर उगलना चाहिए और जिसे मुख से ग्रहण किया है, उसे मुख से उगलना चाहिए। इससे विपरीत विधि को जैन शास्त्र के जानकार महर्षिगण स्वीकार नहीं करते। धूमपान के अयोग्य मनुष्य मूच्र्छामदभ्रमविदाहतृषोष्णारक्त - पित्तश्रमोग्रविषशोकभयप्रतप्ता:। पाणडुप्रमेहतिमिरोधर्वमरुन्महोदरोत्पीडिता: स्थविरबालविरिक्तदेहा:॥ 41॥ आस्थापिता: क्षतयुता ह्य‰रसि क्षता ये गर्भान्विताश्च सहसा द्रवपानयुक्ता:। रूक्षस्तथा पिशितभोजनभाजना ये ये श्लेष्महीनमनुजा:खलु धूमवजर्या:॥ 42॥ भावार्थ : जो मूच्र्छा, मद भ्रम, दाह, तृषा, उष्णता, रक्तपित्त, श्रम भयंकर विष बाधा, शोक और भय से संतप्त (युक्त ) हों, पाणडु, प्रमेह, तिमिर, ऊधर्ववात व महोदर से पीडित हों, जो अत्यन्त वृद्ध या बालक हों, जिसने विरेचन लिया हो, जिसे आस्थापन प्रयोग किया हो, क्षत (जखम) से युक्त हो, उर:क्षत युक्त हो, गर्भिणी हो, एकदम द्रवपान किया हुआ हो, माँस भोजन किया हो एवं कफरहित हो, ऐसे मनुष्यों के प्रति धूम प्रयोग नहीं करना चाहिए।