Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 623 (book page 551)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

622
624
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 551 धूमसेवक का काल स्नातेन चान्नमपि भुक्तवतातिसुत्वा बुद्धेन मैथुनगतेन मलं विसृजय। क्षुत्वाथ वांतमनुजेन च दंतशुद्धै प्रायोगिक: प्रतिदिनं मनुजैर्नियोजय:॥ 43॥ भावार्थ : जिसने स्नान किया हो, अन्न का भोजन किया हो, सोकर उठा हो, मैथुन सेवन किया हो, मल विसर्जन किया हो, छींका हो, वमन किया हो और जो दंतशुद्धि किया हो ऐसे, समय में मनुष्य को प्रतिदिन प्रायोगिक धूम का सेवन करना चाहिए। अष्टासु चाप्यवसरेषु हि दोषकोप: साक्षद्धवेदिति च तन्प्रशमैकहैतु:। धूमो निष्ोव्य इति जैनमते निरुक्रो वाक्यश्च तेन विषदाहरुजाप्रशांति॥ 44॥ भावार्थ : उपर्युक्त आठ अवसरों में दोषों का प्रकोप हुआ करता है। इसलिए उन दोषों को शांत करने के लिए धूम का सेवन करना चाहिए इस प्रकार जैन मत में कहा है। धूमसेवन का गुण तेनेन्द्रियाणि विमलानि मन:प्रसादो, दाढच्यँ सदा दशनकेश्चयेषु च स्यात्। श्वासातिकासवमथुस्वरभेदनिद्रा-काचप्रलापकफसंस्त्रवनाशनं स्यात्॥ 45॥ भावार्थ : उस धूपन प्रयोग से इंद्रियों में निर्मलता आती है, मन में प्रसन्नता होती है, दंत व केशसमूह में दृढता आती है। श्वास, कास, छींक, वमन, स्वरभंग, निद्रा रोग, काच (?) प्रलाप, कफ स्राव ये रोग दूर होते हैं। तंद्रा प्रतिश्यायनमत्र शिरोगुरुत्वं, दुगँधमाननगतं मुखजातरोगान्। धूमो विनाशयति सम्यगिह प्रयुक्तो, योगातियोगविपरीतविधिप्रवीणै:॥ 46॥ भावार्थ : आलस्य, जुखाम, शिर के भारीपना, मुखदुगँध व मुखगत अनेक रोगों को योग अतियोग व अयोग को जानने वाले वैद्योें के द्वारा विधिपूर्वक प्रयुक्त धूम अवश्य नाश करता है। योगायोगातियोग योगो भवत्यधिकरोगविनाशहेतु: साक्षदयोग इति रोगसमृद्धिकृत्स्यात्। योग्यैषधैरतिविधानमिहातियोग: सर्वौषधप्रकटकर्मसु संविचतिं्य:॥ 47॥ भावार्थ : जो धूम प्रबल रोग की शांति के लिए कारणभूत है अर्थात् जिसके सेवन से रोग की ठीक-ठीक शांति हो जाती है, उसे योग या सम्यग्योग कहते हैं। जिसके प्रयोग से रोग बढ जाता है, उसे अयोग1 और योग्य औषधियों से अधिक प्रमाण में धूम का प्रयोग करना उसे अतियोग कहते हैं। इन योग, अयोग, अतियोगों को प्रत्येक औषधिकर्म में विचार करना चाहिए। 1. कोई तो जिससे रोग शमन नहीं होता है, उसे अयोग कहते हैं।