Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 621 (book page 549)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

620
622
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 549 1 नस्यैरिति पाठांतरं। 2 सूत्रेण इति पाठांतरं। है। अर्थात् उत्तरबस्ति के प्रयोग से ये सब रोग ठीक या शांत हो जाते हैं। धूम, कवलग्रह, नस्यविधिवर्णनप्रतिज्ञा और धूम भेद अत्रैव धूमकबलामलनस्ययोगव्यापच्चिाकित्सितमालं प्रविधास्यते तत्। धूमो भवेदतितरामिह पंचभेद: स्नेहप्रयोगवमनातिविरेककासै:1॥ 35॥ भावार्थ : अब यहाँ से आगे, धूमपान, कवलग्रह, नस्य इनकी विधि व इनका प्रयोग यथावत् न होने से उत्पन्न आपत्तियाँ और उनकी चिकित्सा विधि का वर्णन करेंगे। धूम, स्नेहन, प्रायोगिक, वमन, विरेचन व कासघन के भेद से पाँच प्रकार का है। स्नेहनधूम लक्षण अष्टांगुलायतशरं परिवेष्ठच्य २वस्त्रेणालेपयेदमलगुग्गुलसर्जनाम्ना। स्नेहान्वितेन बहुरूक्षतर: शरीरे स स्नेहिको भवति धूम इति प्रयुक्त:॥ 36॥ भावार्थ : आठ अंगुल लम्बी शर (तुली) लेकर उसपर (क्षैम सण या रेशमी) वस्त्र लपेटें। उसके ऊपर निर्मल गुग्गुल, राल, स्नेह, (घृत या तैल ) इनको अच्छी तरह मिलाकर लेप कर दें (पीछे इसे अच्छी तरह सुखाकर अंदर से शर निकाल लेवें तो धूमपान की बत्ी तैयार हो जाती है इस बत्ी को धूमपान की नली में रखकर, उस पर आग लगाकर) जिनके शरीर रूक्ष हो इनके इस धूम का सेवन करावें इसे स्नेहिक या स्नेहनधूम कहते हैं। प्रायोगिकवैरेचनिक कासघनधूमलक्षण एलालवंगगजपुष्पतमालपत्रै: प्रायोगिके वमनकैरपि वामननीये। वैरेचने तु बहुधोक्रशिरोविरेकै: कासघनके प्रकटकासहरैषधैस्तु॥ 37॥ भावार्थ : इसी प्रकार इलायची, लवंग, नागकेशर, तमालपत्र, इन प्रयोगिक औषधियों से पूर्वोक्र क्रम से बत्ी तैयार कर इस से धूम सेवन करावें, इसे प्रायोगिक धूम कहते हैं। वामक औषधियों से सिद्ध बत्ी के द्वारा जो धूम सेवन किया जाता है, उसे वामक धूम कहते हैं। विरेचन द्रव्यों से बत्ी बनाकर जो धूम सेवन कराया जाता है, उसे विरेचनधूम कहते हैं। कासनाशक औषधियों से बत्ी तैयार कर जो धूम सेवन कराया जाता है, उसे कासघन धूम कहते हैं। धूमपान की नली की लम्बाई प्रायोगिके भवति नेत्रमिहाष्टचत्वारशिंत्तथांगुलमितं घृततैलमिश्रो। द्वात्रशिंदेव जिननाथसुसंख्यया तं वैरेचनेन्यतरयो: खलु षोडशैव॥ 38॥ भावार्थ : प्रायोगिक धूम के लिए, धूमपान की नली 48 अडतालीस अंगुल लम्बी, स्नेहन धूम