Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ त्रयोवशिं: परिच्छेद:
मंगलाचरण व प्रतिज्ञा
श्रीमज्जिानेन्द्रमभिवंद्य सुरेन्द्रवंद्य व़यामहे कथितमुत्तरबस्तिमुद्रत् ।
तल्लक्षणप्रतिविधानविशोषमानाच्छुक्रातवँ प्रकटदोषनिबर्हणार्थम्॥ 1॥
भावार्थ : देवेंद्र के द्वारा वंदनीय श्री भगवज्जिानेन्द्र देव की वंदना कर शुक्र और आर्तव के दोषों
को दूर करने कि लिए, vउत्तर बस्ति का वर्णन, उसके (नेत्रबस्ति) लक्षण, प्रयोग, विधि व प्रयोग करने
योग्य द्रव का परिमाण के साथ-साथ कथन करेंगे।
नेत्रबस्ति का स्वरूप
यन्मालतीकुसुमवृंतनिदर्शनेन प्रोक्रं सुनेत्रमथ बस्तिरपि प्रणीत:।
संक्षेपत: पुरुषयोषिदशोषदोषशुक्रार्तवप्रतिविधानविधिं प्रव़ये॥ 2॥
भावार्थ : चमेली पुष्प की डंठल के समान नेत्रबस्ति (पिचकारी) की आकृति बताई गई है।
उसके द्वारा स्त्री-पुरुषों के शुक्र (वीर्य) रज सम्बन्धी दोषों की चिकित्सा की विधि को संक्षेप से कहेंगे।
उत्तरबस्ति प्रयोग विधि
सुस्निग्धमातुरमिहोष्णजलाभिषिक्र-मुत्सृष्टमूत्रमलमुत्कटिकासनस्थम्॥
स्वाजानुदधनफलकोपरि सोपधाने। पीत्वा घृतेन पयसा सहितां यवागूम्॥ 3॥
कृत्वोष्णतैलपरिलिप्तसुबस्तिदेश - माकृष्य मेहनमपीह समं च तस्य॥
नेत्रे प्रवेश्य शनकैर्घृतलिप्तमुद्य-द्वस्तिं प्रपीडय सुखं क्रमतो विदित्वा॥ 4॥
भावार्थ : उत्तरबस्ति देने योग्य रोगी को स्नेहन व गरम पानी से स्नान (स्वेदन) करा कर घी
दूध से युक्त यवागू को पिला कर मल मूत्र का त्याग कराना चाहिए। पश्चात् घुटने के बराबर ऊँचे
आसन पर जिस पर तकिया भी रखा गया है] उखरू बैठाल कर, बस्ति (मूत्राशय) के ऊपर के प्रदेश
को गरम तैल से मालिश करें एवं शिशनेन्द्रिय को खींचकर घी से लिप्त पिचकारी को, शिशन के अंदर
प्रवेश करावें और धीरे-धीरे क्रमश: सुख पूर्वक (रोगी को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो वैसा)
1
पुरुषों के इन्द्रिय व स्त्रियों के मूत्रमार्ग व गर्भाशय में जो बस्ति का प्रयोग किया जाता है, उसे उत्तरबस्ति कहते
हैं। यह निरूहबस्ति के उत्तर = अनंतर प्रयुक्त होता है, इसि∂ए उसे “उत्तर बस्ति” यह नाम पडा है। कहा भी है
““निरूहादुत्तरो यस्मात् तस्मादुत्तरसंराक:””