Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
537
लेखन बस्ति
क्षरमूत्रासहिता: त्रिाफ लाक्काथोत्कटा: कटुकभेषजमिश्रा:।
ऊषकादिलवणैरपि युक्ता बस्तयस्तनुविलेखनका: स्यु:॥ vz{॥
भावार्थ : त्रिाफला के क्वाथ में कटु औषधि व क्षरगोमूत्रा उषकादिगणोक्र औषधियों के कल्क,
लवणवर्ग इनको डालकर जो बस्ति तैयार की जाती है, उसे लेखनबस्ति कहते हैं। क्योंकि यह बस्ति
शरीर के दोषों को खरोंचकर निकालती है।
बृंहण बस्ति
अश्वगंधवरवज्रलतामापाद्य शेषमधुरौषध्युक्ता:।
बस्तय: प्रकटबृंहणसंरा: माहिषोरुदधिदुग्धघृताढच्या:॥ vz|॥
भावार्थ : असगंध (शतवरी) वज्रलता आदि बृंहण औषधियों के क्वाथ में मधुर औषधियों के
कल्क को मिलाकर भैंस का दही, दूध व घी सहित जो बस्ति दी जाती है, उन्हें बृंहणबस्ति कहते हैं।
जिनसे शरीर के धातु व उपधातुओं की वृद्धि होती है।
शमन बस्ति
क्षीरवृक्षमधुरौषधशीत - द्रव्यतोयवरकल्कसमेता:।
बस्तय: प्रशमनैकविशेषा: शर्करेक्षुरसदुग्धघृताक्रा:॥ vz}॥
भावार्थ : दूधिया वृक्ष, मधुर औषध वर्ग व शीतल गुण युक्त औषध इनके क्वाथ में इन्हीं
औषधियों के कल्क व शक्कर, ईख का रस, दूध, घी मिलाकर तैयार की हुई बस्ति प्रशमनबस्ति
कहलाती है, जो शरीरगत दोषों को उपशम करती है।
बाजीकरण बस्ति
उच्चाटेक्षुरकगोक्षुरयष्टीेमाषगुप्तफल - कल्ककषायै:।
संयुता घृतसिताधिकदुग्धौर्बस्तय: प्रवरवृष्यकरास्ते॥ vz~॥
भावार्थ : उटंगन के बीज, तालमखाना, गोखरू, ज्येष्ठमध, माष (उडद) कौंच के बीज इनके
कषाय में इन्हीं के कल्क, घी, शक्कर व दूध को मिलाकर तैयार की हुई बस्ति वृष्यबस्ति कहलाती
है, जो पुरुषों को परम बलदायक (वाजीकरणकर्ता) है।
पिच्छिल बस्ति
शेलुशाल्मलिविदारिबदर्यैरावती - प्रभृतिपिच्छिलवर्गै:।
पक्वतोयघृतदुग्धसुकल्र्कैबस्तयो विहितपिच्छिलसंरा:॥ v{०॥