Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
536
वातघन निरूह बस्ति
तत्रा वातहरभेषजकल्कक्वाथतैल - घृतसैंधवयुक्ता:।
साम्लिका: प्रकुपितानिलकाये बस्तयस्सुखकरास्तु सुखोष्णा:॥ vz२॥
भावार्थ : यदि रोगी को वात का उद्रेक होकर उससे अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाये तो
उस अवस्था में वातहर औषधियों के कल्क क्वाथ, तैल, घृत व सैंधानमक व आम्लवर्ग औषधि, इनसे
युक्त सुखोष्ण (कुछ गरम)(निरूह बस्ति का प्रयोग करना सुखकारक होता है)। इसलिए वातोद्रेकजन्य
रोगों में ऐसे बस्ति का प्रयोग करना चाहिए।
पित्तघन निरूहबस्ति
क्षीरवृक्षकमलोत्पलकाकोल्यादिनिक्वथित - तोयसुशीता:।
बस्तय: कुपितपित्तहितास्ते शर्कराघृतपय: परिमिश्रा:॥ vzx॥
भावार्थ : पित्तप्रकोप से उत्पन्न विकारों में दूधिया वृक्ष, कमल, नीलकमल एवं काकोल्यादिगण1
से तैयार किए हुए क्वाथ में शक्कर, घी व दूध को मिलाकर बस्ति देवें तो हितकर होता है।
कफघन निरूहबस्ति
राजवृक्षकुटजत्रिाकटोग्राक्षरतोयसहितास्तु समूत्रा:।
बस्तय: प्रकुपितोरुकफ घना स्सैंधवादिलवणास्तु सुखोष्णा:॥ vzy॥
भावार्थ : अमलतास, कूडा, सोंठ, मिरच, पीपल, बच, इनके क्वाथ व कल्क में क्षरजल,
गोमूत्रा व सैंधवादि लवणगण को मिलाकर कुछ गरम-गरम बस्ति देवें तो यह प्रकुपित भयंकर कफ को
नाश करती है।
शाेधन बस्ति
शाेधनद्रवसुशाेधनकल्कस्नेहसैंधवयुतापि च ता: स्यु:।
बस्तय: प्रथितशाेधनंसराशशाेधनार्थमधिकं विहितास्ते॥ vzz॥
भावार्थ : शाेधन औषधियों से निर्मित द्रव एवं शाेधन औषधियों से तैयार किया गया कल्क,
तैल, सैंधानमक, इन सबको मिलाकर तैयार की गयी बस्तियों को शाेधनबस्ति कहते हैं। ये बस्तियाँ
शरीर का शाेधन (शुद्धि)करने के लिए उपयुक्त है।
1. काकोल्यादिगण - काकोली, क्षीरकाकोली, जीवक, ऋषभक,श्रद्धि, वृद्धि, मेदा, गिलोय, मुगवन, पज्ञाख,
वंश्लोचन, काकडाशगिीं, पुंडरिया, जीवंती, मुलहठी, दाख।