Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
520
है। अत्यन्त कृश होकर मूच्र्छित हो जाता है। इसे हृदयोपसरण व्यापत्ति कहते हैं। इसकी चिकित्सा=ऐसा
होने पर उसे धान्य से स्वेदित करके मुलैठी के क्वाथ (काढे) से साधित तिलके तैल से अनुवासनबस्ति
देनी चाहिए। तथा शिरोविरेचन गणोक्र तीष्ण औषधियों से शिरोविरेचन कराकर, मुलैठी के क्वाथ,
काढे) से मिश्रित चावल के धोवन से वमन कराना चाहिए। इतना करने पर भी यदि उस रोगी में दोषों
के उद्रेक (उठाव) मालूम पडे तो तत्पश्चात् श्रोष्ठ बस्तियों के प्रयोग से उपचार कर दोषों को जीतें।
विबंध का लक्षण= वमन विरेचनकारक औषधि के सेवन से, शरीर संशुद्ध (वमन अथवा विरेचन)
हो रहा हो, उस हालत में, अत्यन्त1 शीतलपान, हवा आदि को सेवन करता हो तो, उसके स्रोतों में
दोषसमूह विलीन होकर संघात (गाढापने) को प्राप्त होता है और वह मल-मूत्र, वात को निरोधन
करते (रोकते) हुए, वमन विरेचन की प्रवृत्ति को रोक2 देता है। तथा अग्नि भी स्वयं मंद हो जाती है।
इससे पेट में गुडगुडाहट, जवर, दाह शूल मूच्र्छा आदि अनेक रोग उत्पन्न होते हैं (इसे विबंध कहते हैं)।
विबंध की चिकित्सा=ऐसा होने पर, उस रोगी को, वमन कराकर निरूहबस्ति (आस्थापन बस्ति)
देनी चाहिए एवं अनुवासनवस्ति भी देनी चाहिए।
कुछ व्यापत्तियों का नामांतर
विरेचने या परिकर्तिरुक्रा गलाक्षति: सा वमने प्रदिष्टा।
अध: परिस्रावणमूधर्वभागे कफप्रसेको भवतीति दृष्ट:॥ 86॥
प्रवाहिकाध: स्वयमेव चोधवँ भवेत्तथोeार इतीह शुष्क:।
इति क्रमात्पंचंदश प्रणीता: सहैषधैव्र्यापद एव साक्षत्॥ 87॥
भावार्थ : विरेचन की व्यापत्ति में जो गुदा में परिकर्तिका3 कही है उसी के स्थान में, वमन में
गलक्षति (कंठ में छीलने जैसी पीडा होना) होती है। विरेचन में जो अध:परिस्राव होता है, उसके जगह
वमन में कफप्रसेक (कफ का चूना) होता है। इसी प्रकार विरेचन की प्रवाहिका के जगह वमन में
शुष्कउeार होता है। इस प्रकार क्रमश: वमन विरेचन के पंद्रह प्रकार की व्यापत्तियों का वर्णन उनके
योग्य औषध व चिकित्सा के साथ-साथ कर दिया गया है।
v. यस्तूधर्वमधो वा प्रवृत्तदोष: शीतागारममुदकमनिलमन्यद्वा सेवेत। इति ग्रंथांतर‘ कथितत्वात्।
२. विबधर्यते वमनविर‘चनयो: प्रवृत्तिं निवारयंतीत्यर्थ:। (सुश्रुत)
3. इसका तात्पर्य यह है कि वमन और विर‘चन के अतियोग के कारण एक-एक के पंद्रह-पंद्रह प्रकार की
व्यापत्ति होती है, ऐसा पहले कहा है। लेकिन परिकर्तिका नामक जो व्यापत्ति विरेचन के ठीक- ठीक न होने पर
ही होती है, यह वमन में नहीं हो सकती है। इसी प्रकार परिस्राव आदि भी वमन में नहीं हो सकती। अदि
उनको वमन व्यापत्ति में से हटा देते तो वमन की पंद्रह व्यापतियों की पूर्ति नहीं होती। इसलिए इनके अतिरिक्त
वमन में कोई विशिष्ट व्यापत्ति जो कि विर‘चन में नहीं होती हो होनी चाहिए। इसी को आचार्य ने इस श्लोक
से स्पष्ट किया है कि परिकर्तिका के स्थान मे गलक्षति होती है आदि।