Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
517
जीवादान, आधमान, परिकर्तिका लक्षण व उनकी चिकित्सा
जीवादानमसृक्प्रवृत्तिरिति तं रात्वातिशीतक्रियां।
शीतान्येव च भेषजानि सततं संधानकान्याचरेत्॥
यच्चाजीर्णवशान्मरुत्प्रबलतो रै़यं च पीतैषधं।
तच्चाधमापयतीह वातमलमूत्रात्यंतसंरोधकृत्॥ 76॥
यस्मिन्बस्तिगुदेःतितोदमपि तं स्नेह्यातिसंस्वेदयन्।
नाना ह्यैषधवर्तिमग्निकरसद्बस्तिं च संयोजयेत्॥
क्षीणोनाल्पतराग्निनाति - मृदुकोष्ठेनातिरूक्षौषधं।
पीते पित्तयुतानिलं च सहसा सन्दूष्य संपादयेत्॥ 77॥
अत्युग्रां परिकर्तिकामपि तत: संतापसंवर्तनं।
कुक्षै मूत्रपुरीषरोधनमतो भक्रारुचिर्जायते॥
तंतैलाजययुतेन यष्ठिमधुक़ीरेण चास्थापयेत्।
क्षीराजयैरस्नुवासयेदनुदिनं क्षीरेण संभोजयेत्॥ 78॥
भावार्थ : संशोधनऔषधि को सेवन कराने पर यदि जीवनदायक रक्त निकल आवें तो उसे
जीवनदान कहते हैं। ऐसा होने पर उसे शीतचिकित्सा करें एवं रक्त को स्तम्भन करनेवाले शीतऔषधियों
का प्रयोग करें। आधमान अर्थात् जिसको अजीर्ण हो गया हो (खाया हुआ भोजन नहीं पचा हो) और
कोष्ठ में वायु अधिक हो उस हालत में यदि संशोधनार्थ रूक्ष औषध पीवें तो वह आधमान (पेट अफरा
जाना ) को उत्पन्न करता है, जिससे अधोवायु, मल-मूत्र रुक जाते हैं। बस्ति (मूत्राशय)व गुदाभाग
में सुई चुभने जैसी भयंकर पीडा होती है। ऐसा होने पर उसे स्नेहन, स्वेदन करके नाना प्रकार की
औषधियों से निर्मित वर्ति (बत्ति) और अग्निवृद्धिकारक श्रोष्ठ बस्तिकी योजना करें। परिकर्तिका-
दुर्बल मनुष्य, जिसकी अग्नि मंद हो और कोष्ठ भी मृदु हो, शोधनार्थ रूक्ष औषध पीवें तो वह पित्त
से संयुक्त वात (पित्त वात)को शीघ्र ही दूषित करके अत्यन्त भयंकर परिकर्तिका (कैंची से कतरने
जैसी पीडा)को उत्पन्न करता है, जिससे कुक्षि में (पीडा के कारण) संताप होता है। मल -मूत्र रुक
जाते हैं एवं भोजन में अरुचि होती है। ऐसा होने पर उसे तैल, घी, मुलैठी इनसे मिश्रित दूध से आस्थापन
बस्ति देवे, घी दूध से अनुवासन बस्ति का प्रयोग करें एवं दूध के साथ भोजन करावें।