Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
516
स्नान कराकर, अथवा तरेडा देकर, ठंडे दूध व घी से आस्थापन बस्ति और इन्हीं से प्रसिद्ध अनुवासन
बस्ति भी देवें। इसी प्रकार इसे अतिसार की चिकित्सा में कही गई औषध व आहार के विधान से
उपचार करें। पूर्वकथित वमन के अतियोग और भी उग्ररूप धारण करने पर, थूक में रक्त आने लगता
है। रक्त का वमन होता है। दोनों आँखें बाहर आती हैं। (उभरी हुई होती हैं)जीभ की रस ग्रहण शक्ति
का विनाश होता है और वह बाहर निकल आती है एवं हिचकी, डकार, प्यास, मूच्र्छा, हनुस्तम्भ,
(ठोडी अकडना) आदि उपद्रव होते हैं। इनकी योग्य चिकित्सा को अब क्रमश: कहेंगे । रक्तष्टीबन
व वमन होने पर रक्त की अतिप्रवृति में जो चिकित्सा कही गई है, उसी के अनुसार चिकित्सा करें।
जीभ के बाहर निकल आने पर, सैंधानमक, सोंठ, मिरच, पीपल इनके चूर्ण से जीभ को घिस=रगडकर
(मलकर) उसे पीडन कर‘ं अर्थात् अंदर प्रवेश कर दें। जीभ के अंदर प्रवेश होने पर, अन्य मनुष्य उसके
सामने दिखा-दिखा कर खट्टे नबिूं आदि चीजों को खावें एवं उसे भी अम्लवर्ग में कहे हुए खट्टे पदाथोँ
को खिलावें। इस प्रकार की चिकित्सा से जीभ ठीक होती है। आँखें बाहर आने पर, उन्हें घी लगाकर,
बडी कुशलता के साथ पीडन करें अर्थात् मल दें। हनुस्तम्भ होने पर कफवातनाशक, श्रोष्ठ औषधियों
से ठोडी स्वेदन करें अर्थात् सेके। हिचकी, डकार, प्यास आदि उपद्रवों में, उन-उन की जो चिकित्सा
विधि कही है, उन्हीं को करें। बेहोशी होने पर, बांसुरी आदि के मनोहर शब्दों(संगीत) को कान में
सुनावें।
विरेचन का अतियोग अत्यधिक बढ जाने पर, चंद्रिका से (मोर के पंखे के समान सुनहरी नील
आदि वर्ण) संयुक्त स्वच्छ जल निकलता है। तदनंतर मांस को धोये हुए पानी के सदृश स्वरूप वाला
पानी, तत्पश्चात् जीवशोणित (जीवनदायक) रक्त निकलता है। इसके भी अनंतर गुदभ्रंश (गुदा का
बाहर निकल आना) अंगों में कम्प (अंगोपांग को काम्पना) होता है। इसी प्रकार वमन के अतियोग
में कहे हुए उपद्रव भी इसमें होते हैं। ऐसा होने पर बुद्धिमान वैद्य पूर्वकथित चिकित्साविधि (अधिक
रक्तस्राव होने पर जो चिकित्सा कही है उसी चिकित्सा विधि) से योग्य औषधियों द्वारा प्रतीकार करें।
बाहर आये हुए गुदा को, गरम तैल लगाकर (अथवा तैल लगाकर सेक करके)अंदर प्रवेश करा दें
(क्षुद्ररोग में कहे हुए गुदभ्रंश की चिकित्सा को यहाँ प्रयोग करें) शरीर काम्पने पर हमेशा वातव्याधि
में कथित चिकित्साविधि का प्रयोग करें। जीभ बाहर निकल आना आदि उपद्रवों में अच्छी प्रकार की
चिकित्सा करें (पहले वमनातियोग चिकित्सा प्रकरण में कह चुके हैं)। अब जीवशोणित का लक्षण
कहेंगे।
जीवशोणित लक्षण- रक्त को कपडे के टुकडे पर लगाकर फिर गरम पानी से धोने पर यदि
उसका रंग कपडे से नहीं छूटे और उसे सत्तू आदि में मिलाकर खाने के लिए कुत्ो को डालने पर यदि
कुत्ता खावे तो समझाना चाहिए कि वह जीवशोणित है। इससे विपरीत लक्षण दिखने पर समझाना चाहिए
कि वह जीवशोणित नहीं है, बल्कि वह रक्तपित्त है।