Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
518
परिस्राव लक्षण
रूक्षक्रूरतरोदरस्य बहुदोषस्याल्पमंदैषधं।
दत्तं दोषहराय नालमतएवोत्क्लिश्य दोषास्तत:॥
दैर्बल्यारुचिगात्रसादनमहाविष्ठंभमापाद्य सं-।
स्राव: पित्तकफै च संततमरं संस्रावयेौीरुज:॥ 79॥
भावार्थ : जिस का उदर रूक्ष व क्रूर (क्रूर कोष्ठ) हो और वह अधिक दोषों से व्याप्त हो,
ऐसे मनुष्य को (प्रमाण में) अल्प व मृदु औषधी का प्रयोग कर दें तो, वह सम्पूर्ण दोषों को निकालने
के लिए समर्थ नहीं होती है। अतएव वह दोषों को उत्क्लेशित करके, दुर्बलता, अरुचि, शरीर में
थकावट व विष्टम्भ (साफ दस्त न आना) को उत्पन्न करते हुए, वेदना के साथ हमेशा (बहुत दिन तक)
पित्तकफ को स्रावित कराता (बाहर निकालता) रहता है अर्थात् कफ पित्त मिश्रित थोडे-थोडे बहुत
दिन तक दस्त लाता है। इसे संस्राव अथवा परिस्राव कहते हैं।
परिस्रावव्यापत्ति चिकित्सा
तं च स्रावविकारमत्र शमयेत्सांग्राहिकैर्भेषजै:।
प्रोक्रैरप्यथ व़यमाणविषयैस्संस्थापनास्थापनै:॥
क्षीरेण प्रचुराजमोदशतपुष्पाचूर्णितेनाजयसं-।
मिश्रोणोष्णविशोषशाल्यशनमत्यल्पं समास्वादयेत्॥ 80॥
भावार्थ : इस परिस्राव रोग को, पूर्वोक्र सांग्राहिक1 औषधों से (दस्त को बंद करने वाले
औषध जायफल आदि) एवं आगे कहे जाने वाले, दस्त को बंद करने वाले आस्थापन बस्तियों से
उपचार करें तथा अजवायन, सोंफ के चूर्ण व घृतमिश्रित व उष्णगुणयुक्त चावल के भात को दूध के साथ
थोडा खिलावें।
प्रवाहिका लक्षण
स्निग्धो वातिनिरूक्षितश्च पुरुष: पीत्वात्र संशोधनं।
योःप्राप्तं तु मलं बलाeमयति प्राप्तं च संधारयेत् ॥
तस्यांतस्सुविदाहशूल - बहुलश्वेतातिरक्तासिता।
श्लेष्मा गच्छति सा प्रकारसहिता साक्षद्धवेद्वाहिका॥ 81॥
v. सांग्राहिक - कफ पित्तस्रावस्तंभक, ऐसा भी अर्थ होता है।