Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
496
घृत के अजीर्ण जन्य रोग व उसकी चिकित्सा
घृतेप्यजीर्णे प्रभवंत्यरोचकजवरप्रमेहोन्मदकुष्ठमूच्र्छना:।
अत: पिबेदुष्णजलं ससैंधवं सुखांभसा वाप्यथ वामयेद्धिषक्॥ 4॥
भावार्थ : पिया हुआ घृत यदि जीर्ण न हुआ तो वह अरोचक, जवर, प्रमेह, उन्माद, कुष्ट और
मूच्र्छा को उत्पन्न करता है। उस अवस्था में उष्णजल में सैंधानमक मिलाकर उसे पिलाना चाहिए या
सुखोष्णजल से उस रोगी को वमन कराना चाहिए।
जीर्ण घृत का लक्षण
यदा शरीरं लघुचान्नकांक्षिणं मनोवचो मूत्रपुरीषमारुत:।
प्रवृत्तिरुeारविशुद्धिरदिं्रियप्रसन्नता ह्युजवलजीर्णलक्षणम्॥ 5॥
भावार्थ : घृत पान करने पर जब शरीर हल्का हो, अन्न की इच्छा उत्पन्न हो, मन प्रसन्न हो,
वचन, मूत्र, मल, वायु की प्रवृत्ति ठीक तरह से हो, डकार में अजीणाँश व्यक्त न हो (साफ डकार आती
हो) इंद्रियों में प्रसन्नता व्यक्त हो, तब वह घृत जीर्ण हुआ ऐसा समझाना चाहिए।
घृत जीर्ण होने पर आहार
ततश्च कुस्तुंबुरुनबिंसाधितं पिबेद्यवागूमथवानुदोषत:।
कुलत्थमुeाढकयूषसत्खलैर्लघूष्णमन्नं वितरेद्यथोचितम्॥ 6॥
भावार्थ : पिया हुआ घृत पच जाने पर धनिया व नबिं से सिद्ध यवागू पिलाना चाहिए। अथवा
दोष के अनुसार औषधसाधित यवागू अथवा कुलथी, मूंग, अरहर का यूष व योग्य खल के साथ लघु
व उष्ण अन्न को यथा योग्य खिलाना चाहिए।
स्नेह पान विधि व मर्यादा
स्वयं नरस्नेहनतत्परो घृतं तिलोद्धवं वा क्रमवद्र्दितं पिबेत्।
त्रिपंचसप्ताहमिह प्रयत्नत: ततस्तु सात्म्यं प्रभवेिन्नष्ोवितम्॥ 7॥
भावार्थ : स्नेहनक्रिया में तत्पर मनुष्य अपने शरीर को स्निग्ध (चिकना) बनाने के लिए घी
अथवा तिल के तेल को क्रमश: प्रमाण बढाते हुए, तीन दिन, पाँच दिन या सात दिन तक पीवें। इसके
बाद सेवन करें तो वह सात्म्य (प्रकृति के अनुकूल) हो जाता है। इसलिए सात दिन के बाद न पीवें।
वातादि दोषों में घृत पानविधि
पिबेfृतं शर्करया च पैत्तिके ससैंधवं सोष्णजलं च वातिके।
कटुत्रिक़ारयुतं कफात्मिके क्रमेण रोगे प्रभवंति तद्विद:॥ 8॥