Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 567 (book page 495)

566
568
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

v. ग्रंथ में यहाँ पर “अनात्मया” यही पाठ है, उसके अनुसार ही अनात्मव्यवहार अर्थात् असंयम यह अर्थ लिखा गया है। परंतु यहाँ पर “आतुरारानतया” यह पाठ अधिक अच्छा मालूम होता है अर्थात् रोगी को औषध सेवन पथ्य प्रयोगादि में अरान (प्रमाद) होने से भी अनेक रोग उत्पन्न होते हैं। अथ द्वावशिं: परिच्छेद: मंगलाचरण व प्रतिज्ञा जिनेश्वरं विश्वजनार्चितं विभुं प्रणम्य सर्वौषधकर्मनिर्मित-। प्रतीतदुव्र्यापदभेदभेषजप्रधानसिद्धान्तविाधिर्विधास्यते॥ 1॥ भावार्थ : लोक के समस्त जनों के द्वारा पूजित विभु, ऐसे श्री जिनेन्द्र भगवान् को नमस्कार कर, स्नेहन स्वेदन वमनादि कमोँ के प्रयोग ठीक-ठीक यथावत् न होने से जो प्रसिद्ध व दुष्ट आपत्तियाँ (रोग) उत्पन्न होती हैं, उनको उनके भेद और प्रतीकार विधान के साथ शास्त्रोक्र मार्ग से इस प्रकरण में प्रतिपादन करेेंगे। स्नेहनादि कर्म यथावत् न होने से रोगों की उत्पत्ति अथाजयपानाद्यखिलैषधक्रियाक्रमेषु रोगा: प्रभवंति देहिनाम्। भिषग्विशोषाहितमोहतोःपि वा तथातुरानात्मतया1-पचारत:॥ 2॥ भावार्थ : स्नेहनस्वेदनादि सम्पूर्ण कमोँ के प्रयोगकाल में वैद्य के अरान से प्रयुक्त क्रिया के प्रयोग यथावत् न होने के कारण, अथवा अक्रम प्रवृत्त होने के कारण अथवा रोगी के असंयम व अपथ्य आहार-विहार के कारण मनुष्यों के शरीर में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। घृतपान का योग, अयोगादि के फल घृतस्य पानं पुरुषस्य सर्वदा रसायनं साधुनियोजितं भवेत्। तदेव दोषावहकारणं नृणामयोगतो वाप्यथवातियोगत:॥ 3॥ भावार्थ : यदि घृत पान का योग सम्यक् हो जाये, तो वह रसायन हो जाता है। लेकिन उसका अयोग वा अतियोग होवें तो वही, मनुष्यों के शरीर में अनेक दोषों (रोग) की उत्पत्ति में कारण बन जाता है।