Skip to content

Chapter 21 · Therapeutic procedures

PDF page 559 (book page 487)

कर्मचिकित्साधिकार:

558
560
Open chapter 21 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार: 487 डाल दें। प्रतिदिन पानी व आहार देवें एवं सात-सात दिन में एक बार उस घडे को बदलते रहना चाहिए। इस प्रकार उन जोंकों का पोषण करना चाहिए। जलैंक प्रयोग यस्स्यादस्रविमोक्षसाध्यविविधव्याध्यातुरस्तं भिषक्। संवी़योपनिवेश्य शीतसमये शीतद्रवाहारिण:॥ तस्यांग परिरू़य यत्र च रुजा मृeोमयैश्चूणिँतै:। पिष्टैर्वातिहिमांबुधै तमसकृत् पश्चाज्जालूका अपि॥ 45॥ वाम्या सद्रजनीसुसर्षपवचाकल्के: क्रमात्सांबुभि:। धैता: शुद्धजलैश्च मुeकृतकल्कांबुप्रतिक्तीडिता:॥ पश्चादाद्र्रसुसू़मवस्त्रशकलेनागृह्य संग्राहये-। द्रोगास्तन्नवनीतलेपितपदे शस्त्रक्षाते वा पुन:॥ 46॥ भावार्थ : जो रोगी रक्तमोक्षण से साध्य होने वाले विविध रोग से पीडित हो, उसे अच्छी तरह देखकर शीतकाल (हिमवंत व शरद्ऋतु) में शीतगुण युक्त आहार को खिलाकर बैठाल देवें। जहाँ से रक्त निकालना हो उस जगह में यदि व्रण न हो तो, मिट्टी व गोबर के चूर्ण, अथवा किसी रूक्ष पिnी से, उस स्थान को रगडकर रूक्षण (खरदरा) करके ठंडे पानी से बार-बार धोवें। उन जोंकों के मुख में हल्दी, बच, इनके कल्क लगाकर, वमन कराकर पानी से अच्छी तरह धोवें। पश्चात् एक बर्तन में, जिसमें मूंग की पिnी से मिला हुआ शुद्ध पानी भरा हो, उसमें क्रीडनार्थ छोड देवें। जब वे फुर्ती के साथ इधर-उधर दैडने लगे तो उनका श्रम दूर हो गया है ऐसा जानकर उन्हें गीले बारीक कपडे के टुकडे से पकडकर, रोगयुक्त स्थान को पकडवा देवें। यदि वे न पकडे तो उस स्थान में मक्खन लगाकर अथवा किसी शस्त्र से क्षतकर पुन: पकडवा देवें। रक्त चूसने के बाद करने की क्रिया विस्रावैर्विहरेदसृक्सदहनै: तुंबीफलै: सद्विषा-। णैर्वा चूषणको विदावरजलूका स्यात्स्वयंग्राहिका॥ पीत्वा तां पतितां च शोणितमत: संकुडिकेना (?) शुसं-। लिप्तं सैंधवतैललेपितमुखीमापीडयेद्वामयेत्॥ 47॥ भावार्थ : दुष्ट रक्त को, अग्नियुक्त तुम्बीफल व श्रृंग से निकालना चाहिए। रक्त को चूसने में समर्थ जोंक को लगाने से वे स्वयं रक्त को चूस लेते हैं (इनको लगाकर भी रक्त स्रावण करना चाहिए) जब वे खून पीकर, नीचे गिर जाते हैं, तब उनके शरीर को चावल के चूर्ण से, लेपन करें और सैंधानमक व तैल को मिलाकर, उनके मुख में लगाकर, पूंछ की तरफ से मुख की अोर धीरे-धीरे दबाते हुए वमन