Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
486
जिसके शरीर का वर्ण व गंध चूहे के समान है, उसे “मूषिका” नामक जलैंक कहा है। जो रक्त वगैरह
को जल्दी-जल्दी पीता है व जल्दी ही चलता है जिसका मुख दीर्घ व ती़ण है, उसे “शंडं्कुमुखी”
जलैंक कहते हैं। इसके शरीर का वर्ण व गंध, यकृत् (जिगर)के गंधवर्ण के समान है।
पुंडरीकमुखी सावरिका लक्षण
या रक्तांबुजसिन्नभोदरमुखी मुeोपमा पृष्ठत:।
सैव स्यादिह पुणडरीकवदना नाम्ना स्वरूपेण च॥
या अष्टादशभिस्तथांगुलिभिरित्येवायता संमिता।
श्यामा सावरिकेति विश्रुतगुणा सा स्यात्तिरश्चामिह॥ 42॥
भावार्थ : जिसका उदर व मुख लाल कमल के समान है, पीठ मूंग के समान वर्णयुक्त है, उसे
नाम व स्वरूप से “पुणडरीकमुखी” कहा है। जो अठारह अंगुलप्रमाण लम्बी है, काली है, जिसके गुण
विश्व में प्रसिद्ध हैं, ऐसी जलूका को “सावरिका” कहते हैं। इसका उपयोग, हाथी, घोडा आदि तियँच
प्राणियों के रक्त निकालने में किया जाता है। ये मनुष्यों के उपयोग में नहीं आते।
जैकों के रहने का स्थान
तासां सन्मलये सपाणडुविषये सह्याचलादित्यके।
कावेरीतरलांतरालनिचये वंगीकलगिंत्रये॥
पौंड्रेद्रेःपि विशोषत: प्रचुरता तत्रातिकायाशना:।
पायिन्यस्त्वरितेन निर्विषजलूकास्स्यु: ततस्ता: हरेत्॥ 43॥
भावार्थ : मलय देश, पांडच्यदेश, सह्याचल, आदित्यचल के तट, कावेरी नदी के बीच, वंग देश,
त्रिकलगिं देश अथवा तीन प्रकार के कलगिं देश, पुंड्रदेश और इंद्रदेश में विशोषकर ये जोंक अधिक
प्रमाण में रहते हैं। वहाँ के जोंक स्थूल शरीर वाले, अधिक खाने वाले व शीघ्र ही पीने वाले और निर्विष
होते है। इसलिए इन देशाें से उन का संग्रह करना चाहिए।
जौंक पालन विधि
ह्त्वा ता: परिपोषयेन्नवघटे न्यस्य प्रशस्तोदकै-।
रापूर्णे तु सशैवले सरसिजव्यामिश्रपङांकिते॥
शीते शीतलकामृणालसहिते दत्वा जलाद्याह्तिं।
नित्यं सप्तदिनांतरे घटमतस्संक्रामयन् संततम्॥ 44॥
भावार्थ : उन जलौंकों को यत्नपूर्वक पकडकर एक नये घडे में सरोवर के स्वच्छ पानी, शीतल
सेवाल1, कमल, कमलपत्र2, उसी तालाब के कीचड व कमलनाल3 को डालकर उसमें उन जोंकों को
1. यह उनको ∂ाने के ि∂ए, 2-3 ये उनको सोने के ि∂ए।