Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
488
करावें।
शुद्धरक्ताहरण में प्रतिक्तिया
वांतां तां कथितांबपूरितघटे विन्यस्य संपोषयेत्।
रात्वा शोणितभेदमप्यतिगतिं संस्थापयेदैषधै:।
दंशो यत्र रुजा भवेदतितरां कणडूश्च शुद्धप्रदे-।
शस्था स्यादिति तां विचार्य लवणैरामोक्षयेत्तत़्ाणात्॥ 48॥
भावार्थ : वमन कराने के बाद उसको पूर्वकथित जल से भरे हुए घडे में रख कर पोषण करना
चाहिए एवं इधर रक्तभेद को जानकर यदि तीव्रवेग से उसका स्राव हो रहा हो, तो उसे औषधियों से बंद
कर देना चाहिए। जोंक के रक्त पीते समय दंश (कटा हुआ स्थान) में यदि अत्यन्त पीडा व खुजली
चले तो समझाना चाहिए कि वे शुद्ध रक्त को खींच रहे हैं। जब यह निश्चय हो तो उसी समय उसके
मुंह में सैंधानमक लगा कर उनको छुडाना चाहिए।
शोणितस्तम्भन विधि
पश्चाच्छीतजलैर्मुहुर्मुहुरिह प्रक्षाल्य रोगं क्षरेत्।
क्षीरेणैव घृतेन वा चिरतरं सम्यडं्निषिच्य क्रमात्॥
रक्तस्यातिमहाप्रवृत्तिविषये लाक्षक्षमाषाढकै-।
श्चृर्णै: क्षैममयीभिरप्यतितरं शुष्कैस्तु संस्तंभयेत्॥ 49॥
भावार्थ : तदनंतर उस पीडा के स्थान को ठणडे जल से बार-बार धोना चाहिए जिस से
रोग़ारण हो जावे एवं क्रमश: चिरकाल तक अच्छी तरह उस पर दूध घृत का सेचन करना चाहिए। रक्त
का स्राव अधिक होता हो तो लाख बहेडा, उडद व अरहर इनके अतिशुष्कचूर्ण को जिसमें रेशमीवस्त्र
का भस्म अधिक प्रमाण में मिला है उस पर डालकर रक्तस्तंभन करना चाहिए।
शोणितस्तम्भनापर विधि
लोध्रैशशुद्धतरैसुगोमयमयैर्गोधूम - धात्रीफलै:।
शंखै: शुक्रिगणारिमेदतरुसंपूर्तेस्तथा ग्रंथिभि:॥
सज्र्जैरर्जुनभूर्जपादप- दवत्वग्भिश्च चूर्णीकृतै-।
राचूणर्य व्रणमाशु बंधनबलैस्संस्तंभयेच्छोणितं॥ 50॥
भावार्थ : लोध्र, शुद्धगोमय, गेहूं, आमला, शंख, शुक्रि, अरिमेद (दुगँध युक्त खैर) इन वृक्षों
की ग्रंथि, सज्जो वृक्ष, अर्जुन वृक्ष, भूर्जवृक्ष व उनकी छाल, इन सबको चूर्ण करें। उस व्रण पर उक्र चूर्ण
को डालकर और व्रण को बांधकर रक्त का स्तम्भन करें।