Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
482
भावार्थ : अतिदग्ध को भी कुशल वैद्य जानकर अधिक शीतल चिकित्सा करें एवं नीचे झूलते
हुए मांसों को, स्नायु आदिकों को भी दूर करें। दुष्ट-अदुष्ट सर्व स्नायु आदिकों को अलग निकालकर
अर्थात् साफ कर के उस व्रण को दूध से धोना चाहिए। बाद में उस व्रण को वृक्ष के पत्तों से ढकना चाहिए
एवं उस पर व्रणोक्र सर्व चिकित्सा करनी चाहिए।
रोपणक्रिया
तद्रग्धव्रणरोपणोःपि सुकृते चूर्णप्रयोगार्हके।
काले क्षममपेयुष्ैरमलिनै: शाल्यक्षतैर्लाक्षया॥
क्षीर क्षरसतदिुंकाम्रबकुलप्रोत्तुंगजंबूकदं-।
बत्वग्भिश्च सुचूर्णिताभिरसकृत् संचूर्णयेिन्नर्णयम्॥ 31॥
भावार्थ : उस दग्धव्रण के रोपणक्रिया करने पर चूर्णप्रयोग करने के योग्य काल जब आवें,
क्षमरहित निर्मल चावल, लाख, क्षीरीवृक्ष, व क्षरवृक्ष की छाल और तैंदू, आम्र, वकुल, जंबू, कदंब,
इन वृक्षों की छाल को अच्छी तरह चूर्ण कर बुरखना चाहिए।
सवर्णकरण विधान
श्वित्रेषूक्रविचित्र - वर्णकरणानेकैषधालेपनं।
कुर्यात्स्निग्धमनोराशीतल - तरस्वाहारमाहारयेत्॥
प्रोक्रं चाग्निविधानमेतदखिलं व़यामि शस्त्रक्तियां।
शस्त्राणामनुशस्त्रशस्त्रविधिना शस्त्रं द्विधा चोदितम्॥ 32॥
भावार्थ : इस दग्धव्रण के भर जाने पर उसे श्वित्रकुष्ठ (सफेद कोढ) में कहे गए सवर्ण करने
वाले अनेक प्रयोगों से सवर्ण करना चाहिए अर्थात् त्वचा के विकृत वर्ण को दूर करना चाहिए। उस रोगी
को स्निग्ध, मनोहर व शीतल आहार को खिलाना चाहिए। अभी तक अग्निकर्म का वर्णन किया। आगे
शस्त्रकर्म का वर्णन शास्त्रानुसार करेंगे। वह शस्त्रकर्म अनुशस्त्र व शस्त्र के भेद से दो प्रकार से विभक्र
है।
अनुशस्त्र वर्णन
तत्रादावनुशस्त्रभेदमखिलं व़यामि संक्षेपत:।
क्षराग्निस्फटिकोरसारनखकाचत्वग्जलूकादिभि:॥
तेष्वप्यैषधभीरुराजवनिताबालातिवृद्धादिकान्।
द्रव्यप्रायगुणा महासुखकरी प्रोक्रा जलूकाक्रिया॥ 33॥
भावार्थ : सबसे पहले अनुशस्त्र के समस्त भेदों को संक्षेप से कहेंगे। क्षर, अग्नि, स्फटिक,
त्वक्सार (बांस) नख, काच, त्वचा व जलौंक (जौंक) ये सब अनुशस्त्र हैं। जो शस्त्रकर्म से डरते हैं