Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
481
रात्वा स्पृष्टमिहाग्निना तु सहसा तेनैव संतापनं।
सोष्णैरुष्णगुणैषधैरिह मुहु: सम्यक्प्रदेह: शुभ:॥ 27॥
भावार्थ : अग्नि, स्निग्ध (घृततैलादि) रूक्ष, (काष्ठ, पाषाण, लोह आदि) द्रव्यों को प्राप्त
कर, शीघ्र ही भयंकर रूप से जलाता है और उस दग्धस्थान में अत्यधिक वेदना व नाना प्रकार के स्फोट
(फफोले) आदि उत्पन्न होते हैं। अग्नि के द्वारा जो स्पृष्ट दग्ध कहा है, उसे जानकर शीघ्र ही उसी अग्नि
से तपाना चाहिए अर्थात् स्वेदन करना चाहिए एवं उष्ण व उष्ण गुण युक्त औषधियों से बार-बार लेप
करना हितकर है।
सम्यग्दग्ध चिकित्सा
सम्यग्दग्धमिहाजयलिप्तमसकृत् सच्चांदनै: क्षीरवृ-।
क्षत्वग्भि: सतिलै: सयष्टिमधुकै: शाल्यक्षतै: क्षीरसं-॥
पिष्टैरक्षिुरसेन वा घृतयुतै: छिन्नोद्धवांभोजव -।
र्गै: वा गैरिकया तुगासहितया वा लेपयेदादरात्॥ 28 ॥
भावार्थ : सम्यग्दग्ध में बार-बार घी लेपन करके चंदन, अश्वत्थादि दूधिया वृक्षों के छाल,
तिल, मुलैठी, धान, चावल इनको दूध वा ईख के रस के साथ पीसकर, अथवा घी मिलाकर, लेपन
करना चाहिए। अथवा गिलोय, कमल-पुष्पवर्ग (सफेद कमल, नीलकमल, लालकमल आदि ) इनको
अथवा गेरु , वंश्लोचन इनको उपरोक्र द्रवों से पीसकर आदरपूर्वक लेप लगावें।
दुर्दग्ध चिकित्सा
दुर्दग्धेपि सुखोष्णदुग्धपरिष्ोकैराजयसंम्रक्षाणै:।
शीतैरप्यनुलेपनैरुपचरेत् स्फोटानपि स्फोटयेत्॥
स्फोटान्सस्फुटितानतो घृतयुतै: शीतैषधौ: शीतलै:।
पत्रैर्वा परिसंवृतानपि भिषक्कुर्यात्सुशीतादृतिम्॥ 29॥
भावार्थ : दुर्दग्ध में भी मंदोष्ण दूध के सेचन से, घृत के लेपन से एवं शीतद्रव्यों के लेपन से
उपचार करना चाहिए। फफोलों को भी फोडना चाहिए। फूटे हुए फोडों पर शीतल औषधियों के साथ
घी मिलाकर लगावें और शीतल गुण युक्त वृक्ष के शीतल पत्तों से उनको ढकें। साथ में रोगी को शीतल
अन्नपानादि देवें।
अतिदग्ध चिकित्सा
रात्वा शीतलसंविधानमधिकं कृत्वातिदग्धे भिष-।
ग्मांसान्यप्यवलंबितानपहरेत्स्नारवादिकान्राप्यलम्॥
दुष्टादुष्टमपोह्यमेवमखिलं क्षीरेण वा क्षलयेत्।
पत्रैर्वा वृणुयाद्व्रणं वनरुहै: कुर्याद्व्रणोक्रक्तियाम्॥ 30॥