Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
399
भावार्थ : अष्ट मधुरैषधि वर्ग (काकोल्यादि) मुलैठी, वंश्लोचन व दूध से पकाये हुए अच्छे
घृत को उस बालक को पिलावें एवं वच, कूठ, राल इन से उस बालक को सतत धूपन प्रयोग करना
चाहिए।
पिशाचग्रहघन धारण बलि व स्नानस्थान
चाषगृध्रसमयूरपक्षसर्पत्वचाविरचिताश्च धारयेत्।
वर्णपूरकबलं च गोष्ठमध्ये शिशो स्नपनमत्र दापयेत्॥ 108॥
भावार्थ : नीलकंठ (पक्षिविशोष) गृध्र, मयूर इन का पंखा, सांप की कांचली, इनसे बनी हुई
माला व पोटली को पहनावें। वर्णपूर युक्त अन्न को अर्पण (बली) करें एवं उस बालक को कमर‘ में
स्नान करावें।
राक्षसगृहीत लक्षण
फेनमुद्वमति जृंभते च सोद्वेगमूधर्वमवलोकते रुदन्।
मांसगंध्यपि महाजवरोःतिरुद्राक्षसग्रहगृहीत पुत्रक:॥ 109॥
भावार्थ : राक्षस ग्रह से पीडित बालक फेन का वमन करता है, उसे जंभाई आती है, उद्वेग के
साथ रोते हुए ऊपर देखता है एवं उसके शरीर से मांस का गंध आता है। महाजवर से वह पीडित रहता
है एवं अति पीडा से युक्त होता है।
राक्षस ग्रहघनस्नान, तैल, घृत
नक्रमालबृहतीद्वयाग्निमन्थास्युरेव परिष्ोचनाय धा-।
न्याम्लमप्यहिममंबुदोग्रगंधाप्रियंगुसरलै: शताह्वकै:॥ 110॥
कांजिकाम्लदधितक्रमिश्रितै: पक्वतैलमनुलेपनं शिशो:।
वातरोगहरभेषजैस्सुमृष्टैश्च दुग्धसहितै: घृतं पचेत् ॥ 111॥
भावार्थ : करंज, दोनों कटेहरी, अगेथु, इनसे पकाये हुए जल से उस राक्षस ग्रह पीडित बालक
को स्नान कराना चाहिए एवं गरमकांजी को भी स्नान कार्य के उपयोग में ला सकते हैं। नागरमोथा, बच,
प्रियंगु, सरलकाष्ट, शतावरी इनके क्वाथ व कल्क, कांजी, दही व छाछ इनसे साधित तैल को मालिश
करना चाहिए। एवं वातरोग नाशक औषधि व मधुरैषधि के क्वाथ कल्क व दूध से साधित घृत उसे
पिलाना चाहिए।
राक्षसग्रहघन धारण व बलिदान
धारयेदपि शिशुं हरीतकीगैरसर्पपवचा जटान्विता।
माल्यभ़यतिलतणडुलैशशुभैरर्चयेदिह शिशुं वनस्पतै॥ 112॥