Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
400
भावार्थ : राक्षसग्रह पीडित बाल को हरड, सफेद सरसों, बच, जटामांसी इनकी पोटली आदि
बनाकर पहनाना चाहिए एवं पुष्पमाला, नाना प्रकार के भ़य, तिल व चावल से ग्रहाविष्ट शिशु का
पूजन वृक्ष के नीचे करना चाहिए।
राक्षसग्रह गृहीत का स्नान स्थान व मंत्रा आदि
स्नापयेदसुरपीडितं शिशुं क्षीरवृक्षनिकटे विचक्षण:।
जैनशासनविशेषदेवतारक्षाणैरपि च रक्षायेत्सदा॥ 11x॥
भावार्थ : उस राक्षसग्रह पीडित बालक को बुद्धिमान् वैद्य दूधिया (बड, पीपल आदि) वृक्ष
के पास में ले जाकर स्नान करावें एवं जैनशासन देवता सम्बन्धी मंत्रा व यंत्रा के द्वारा भी उस बालक
की रक्षा करनी चाहिए।
देवताओं द्वारा बालकों की रक्षा
व्यंतराश्च भवनाधिवासिनोःष्टप्रकारविभवोपलक्षिता:।
पांति बालमशुभग्रहार्दितं स्पष्टमृष्टबलितुष्टचेतस:॥ 11y॥
भावार्थ : अष्ट प्रकार के विभवों से युक्त भवनवासी व्यंतरादिक सम्यग्दृष्टि देव यदि उनको
अनेक प्रकार से मनोहर गंध पुष्प नैवेद्य आदि से आदर करें तो उस से प्रसन्न होकर अशुभग्रह से पीडित
बालक की रक्षा करते हैं।
इति बालग्रहनिदान चिकित्सा
अथ ग्रहरोगाधिकार:
ग्रहोपसर्गादि नाशक अमोघ उपाय
यत्रा पंचपरमेष्ठिमंत्रासन्मंत्रिातात्मकवचान्नरोत्तमान्।
पीडयंति न च तान् ग्रहोपसर्गामयाग्निविषशस्रसंभ्रमा:॥11z॥
भावार्थ:- जिन्होंने सदा पंचपरमेष्ठियों का नामस्मरण से अपनी आत्मा को पवित्रा बना लिया
है, उनको ग्रहपीडा संबंधी रोग, अग्नि,विष, शस्त्रा आदि से उत्पन्न दु:ख नहीं होते हैं।
मनुष्यों के साथ देवताओं के निवास
मानुषैस्सह वसंति संततं व्यंतरोरगगणा विकुर्वणै:।
ते भवंति निजलक्षणेक्षिता अष्टभेददशभेदभेदिता:॥ 11{॥
भावार्थ : आठ प्रकार के व्यंतर, दस प्रकार के भवनवासी देव, अपने वैक्रियिक शक्ति से
मनुष्यों के साथ हमेशा निवास करते हैं, जो अपने-अपने खास लक्षणों से देखे जाते हैं।