Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 462 (book page 390)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

461
463
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 390 को बदल जाते हैं। उपसर्गज मसूरिका में मंत्र प्रयोग तत: सुमंत्रक्षाररक्षितस्स्वयं चिकित्सको मारिगणािन्नवारयेत्। गुरून्नमस्कृत्य जिनेश्वरादिकान् प्रसाध्येन्मंत्रितमंत्रसाधनै:॥ 64॥ भावार्थ : इसलिए इन संक्रामक महा रोगों को जीतने के पहले वैद्य को उचित है कि वह पहले शक्तिशाली बीजाक्षरों के द्वारा अपनी रक्षा कर लेवें। बाद में जिनेन्द्र भगवंत व सद्गुरुओं को नमस्कार कर मंत्र प्रयोग रूपी साधन द्वारा इस रोग को जीतें। भूततंत्रविषतंत्रमंत्रविद्योजयेत् तदनुरूपभेषजै:। भूतपीडितनरान्विषातुरान् वेषलक्षणविशोषतो भिषक्॥ 65॥ भावार्थ : भूतों के पीडन (व्यंतर जाति के देव) व विष प्रयोग जन्य मसूरिका रोग को उनके आवेश व लक्षणों से पहचान कर, भूतविद्या मंत्रविद्या व विषतंत्र को जानने वाला वैद्य, उनके अनुकूल औषधि व मंत्रों से उन्हें जीतना चाहिए। भूतादि देवतायें मनुष्यों को कष्ट देने का कारण व्यंतरा भुवि वसंति संततं पीडयंत्यपि नरान्समायया। पूर्वजन्मकृतशत्रुरोषत: क्रीडनार्थमथवा जिघांसया॥ 66॥ भावार्थ : भूत,पिशाचादिक व्यंतरगण इस मध्यलोक में यत्र-तत्र वास करते हैं। वे सदा पूर्वजन्म की शत्रुता से, विनोद के लिए अथवा मारने की इच्छा से पीडा देते रहते हैं। ग्रहबाधायोग्य मनुष्य यत्र पंचविधसeुरून्सदा नार्चयंति कुसुमाक्षतादिभि:। पापिन: परधनांगनानुगा भुंजतेन्नमतिविन्न पूजयन्॥ 67॥ पात्रदानबलिभैक्षवर्जिता भिन्नशून्यगृहवासिनस्तु ये। मांसभक्षमधुमद्यपायिन:तान्विशंति कुपिता महाग्रहा:॥ 68॥ भावार्थ : जो प्रतिनित्य, पुष्प अक्षत आदि अष्टद्रव्यों1 से पंच परम गुरुअों (पंचपरमेष्ठी)2 की पूजा नहीं करते हैं, हिंसा आदि पाप कायोँ को करते हैं, परधन व परस्त्रियों में प्रेम रखते हैं, अत्यन्त विद्वान् होने पर भी देवपूजा न करके ही भोजन करते हैं, खराब शून्य गृह में वास करते हैं, मद्य3, माँस 1. जल, चंदन, अक्षत (चावल), पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल, ये देवपूजा प्रधान आठ द्रव्य हैं। 2. अरहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, सर्वसाधु, ये पाँच जगत् के परमदेव व गुरु हैं। 3. मद्य, माँस, मधु, इनका त्याग, जैनों के मूलगुणों में समावेश होता है। इन चीजों को जो त्याग नहीं करता है, वह वास्तव में जैन कहलाने योग्य नहीं हैं।