Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 461 (book page 389)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

460
462
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 389 भावार्थ : संधियों में यदि शोफ हो जाये तो शोफ (सूजन) की चिकित्सा के प्रकरण में जो विधि बताई गई है, उसी प्रकार की चिकित्सा इसमें करनी चाहिए। और धमन (नरसल) वृक्ष के पत्तों से बांधना चाहिए। अथवा नाडों से बाँधना चाहिए। यदि वह पक जाये तो बुद्धिमान् वैद्य को उचित है कि वह शीघ्र पूर्वोक्र नाडीव्रण की चिकित्सा के समान उसको विदारण (चीर) कर शोधन रोपणआदि चिकित्सा करें। सवर्णकरणोपाय व्रणोषु रूढेषु सवर्णकारणैर्हरिद्रया गैरिकयाथ लोहित-। द्रुमैर्लताभिश्च सुशीतसैरभैस्सदा विलिम्पेत् सघृतैस्सशर्करै:॥ 60॥ भावार्थ : व्रण भर जाने पर (त्वचा को) सवर्ण1 करने के लिए तो उसमें हलदी अथवा गेरू अथवा शीत सुगंधि चंदन वा मंजीठ इन द्रव्यों को अच्छी तरह घिसकर घी व शक्कर मिलाकर उसमें सदा लेपन करना चाहिए। कपित्थशाल्यक्षतबालकांबुभि: कलायकालेयकमल्लिकादलै:। पयोनिघृष्टैस्तिलचंदनैरपि प्रलेपयेeव्यघृतानुमिश्रितै:॥ 61॥ भावार्थ : कैथ, शाली धान, चावल, खश, नेत्रवाला, इनको वा मटर, कालेयक, (पीला वर्ण का सुगंधकाष्ठ जिस को पीला चंदन भी कहते हैं) चमेली के पत्ो इन को वा तिल, काला चंदन इनको, दूध के साथ पीसकर व गव्यघृत मिलाकर लेप करें तो त्वचा सवर्ण बन जाता है। उपसर्गज मसूरिका चिकित्सा महोपसर्गप्रभवाखिला - मयािन्नवारयेन्मंत्रसुतंत्रामंत्रावित्। प्रधानरूपाक्षतपुष्पचंदनैस्समर्चयेज्जैनपदांम्बुजद्वयम्॥ 62॥ भावार्थ : महान् उपसर्ग से उत्पन्न मसूरिका आदि समस्त रोगों को योग्य मंत्र, यंत्र व तंत्र के प्रयोग से निवारण करना चाहिए एवं श्रोष्ठ अक्षत पुष्प चंदनादिक अष्टद्रव्यों से बहुत भक्ति के साथ श्री जिनेन्द्र भगवंत के चरणकमल की महापूजा करनी चाहिए। मसूरिका आदि रोगों का संक्रमण सशोफकुष्ठजवरलोचनामयास्तथोपसर्गप्रमावा मसूरिका। तदंगसंस्पर्शनिवासभोजनान्नरान्नरं क्षिप्रमिह व्रजंति ते॥ 63॥ भावार्थ : शोफ (सूजन)कोढ, जवर, नेत्ररोग व उपसर्ग से उत्पन्न मसूरिका रोग से पीडित रोगी के स्पर्श करने से, उसके पास में रहने से एवं उसके छुया हुआ भोजन करने से, ये रोग शीघ्र एक दूसरे 1. अन्य जगहों के त्वचा के सदृश वर्ण करना। अथवा व्रण होने के पूर्व उस त्वचा का जो वर्ण था, उसको वैसे के वैसे उत्पन्न करना।