Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
374
शमन हो जाता है इसलिए कुछ मूर्ख मनुष्य इसको ग्रहों के उपद्रव से उत्पन्न मानते हैं। लेकिन ऐसी बात
नहीं है। यह दोषज ही है।
रोगों की विलंबाविलंब उत्पत्ति
कतिचिदिहदोष्ैरेवाशूद्धवंत्यधिकामया:। पुनरतिचिरात्कालात्केचित्स्वभावत एव ते॥
सकलगुणसामग्या युक्तोःपि बीजगणो यथा। प्रभवति भुवि प्रत्यात्मानं चिराचिरभेदत:॥ 115॥
भावार्थ : कई महारोग अपने स्वभाव से ही वातादि दोषों से शीघ्र उत्पन्न होते हैं और बहुत से
रोग उन्हीं दोषों से देरी से उत्पन्न होते हैं। ऐसा होना उनका स्वभाव है। जैसे कि जमीन में बोये गए बीजों
को पानी, योग्यक्षेत्र आदि सम्पूर्ण गुणयुक्त सामग्रियों के मिलने पर भी बहुत से तो शीघ्र उगते हैं और
बहुत से तो देर में। इसी प्रकार मनुष्य के शरीर में भी रोग चिर व (देर) अचिर (शीघ्र) भेद से उत्पन्न
होते हैं।
बहुविधकृतव्यापारात्मोरुकर्मवशान्मुहु-। र्मुहुरिह महादोष्ै: रोगा भवंत्यचिराच्चिरात्॥
सति जलनिधावप्युत्तुंगास्तरंगणास्स्वयं। पृथक् पृथगुत्पद्यंते कदाचिदनेकश:॥ 116 ॥
भावार्थ : शरीर में रोगोत्पत्ति के कारणभूत प्रकुपित दोष मैजूद होने पर भी कोई रोग देर से
कोई शीघ्र क्यों उत्पन्न होते हैं। इसके उत्तर में आचार्य कहते हैं कि पूर्व में किए गए नानाप्रकार के व्यापारों
से अर्जित कर्म के वशीभूत होकर महान् दोषों से बहुत से रोग शीघ्र उत्पन्न होते हैं बहुत से देर से। जैसे
कि समुद्र में (तरंग के कारणभूत)अगाध जलराशि के रहने पर भी कभी-कभी बडे-बडे तरंग एक-
एक करके (देर-देर से ) आते हैं। कभी तो अनेक एक साथ (शीघ्र-शीघ्र) आते हैं।
अपस्मार चिकित्सा
इह कथित समस्तोन्मादभैषजयवर्गै:। प्रशमयतु सदापस्माररोगं विधिरा:॥
सरसमधुकसारोधदृष्टनस्यैम्समूत्रौ:॥ प्रशमनविधियुक्तात्यंततीव्रैषधैश्च॥ 117॥
भावार्थ : चिकित्सा में कुशल वैद्य उन्माद रोग में जो औषधि वर्ग बतलाये गए हैं, उनसे
अपस्मार रोग की चिकित्सा कर उपशमन करें। सफेद निशोथ, मुलैठी, वज्रखार इनको गोमूत्र के साथ
पीसकर नस्य देवें (सुघावें) एवं अपस्मार रोग को दूर करने वाले तीव्र औषधियों के विधि प्रकार नस्य
आदि में प्रयोग से चिकित्सा करें।
नस्यांजन आदि
पुराणघृतमस्य नस्यनयनांजनालेपनै - र्विधेयमधिकोन्मदादिबहुमानसव्याधिषु॥
निरंतरमिहातितीव्रकटुभेषजैश्चूर्णितैस्सदा क्षवथुमत्रा सूत्राविधिना समुत्पादयेत्॥ 118 ॥
भावार्थ : अपस्माररोग से पीडित मनुष्य को आँख मे घी का अंजन और उसी का लेप भी करें।
बढा हुआ उन्माद आदि मानसिक रोगों आदि मानसिक रोगों में हमेशा अत्यन्त ती़ण, कटु (चरपरा)