Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
375
औषधियों के चूर्ण से, शास्त्रोक्र विधि के अनुसार छींक पैदा करना चाहिए।
भाड्रं्याद्यरिष्ट
भाडींर्कषाययुतमायसचूर्णभाग - म़िाोर्विकारकृतसन्मधुरं सुगंधि॥
कुंभे निघाय निहितं बहुधान्यमध्येःपस्मारमाशु शमयत्यसकृिन्नपीतम्॥119॥
भावार्थ : भारंगी के कषाय में लोहभस्म व गुड मिलाकर एक घडे में भर देवें। फिर उसे धान्यों
की राशि में एक महीने तक रख कर निकाल लेवें। उसे कपूर आदि से सुगधतिं करें, इस सुगंधित व
मीठा भाडंर्यादि अरिष्ट को बार-बार पीवें, तो अपस्मार रोग शीघ्र ही शमन होता है।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 120॥
भावार्थ : जिसमें संपूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक और परलोक के
लिए प्रयोजनभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं,ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्रसमुद्र से
निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है। (इसलिए ही उसका
नाम कल्याणकारक है)।
इत्युग्रामदित्याचार्यविरचित कल्याणकारके चिकित्साधिकारे
क्षुद्ररोगचिकित्सितं नामादित: सप्तदश परिच्छेद:
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित
वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में क्षुद्ररोगाधिकार
नामक सत्रहवां परिच्छेद समाप्त हुआ।