Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 439 (book page 367)

क्षुद्ररोगाधिकार:

438
440
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 367 गुल्मनाशक प्रयोग अनिलरोगहरैर्लवणैस्तथोदरिषु च प्रतिपादितसर्पिषा। उपचरेदिह गुल्मविकारिणां, मलविलोडनवर्तिभिरप्यलम्॥ 87॥ भावार्थ : गुल्मरोग में वातविकार को दूर करने वाले लवणों से एंव उदर रोग में हुए घृत से चिकित्सा करनी चाहिए। तथा मल को नाश करने वाली वर्तियों (बत्ति) के प्रयोग से भी उपचार करना चाहिए। गुल्मघनयोगांतर तिलजसर्षपतैलसुभृष्टपल्लवगणान् नृपपूतिकरंजयो:। लवणकांजिकया सह भक्षयेदुदरगुल्मविलोडनसत्पटून्॥ 88॥ भावार्थ : आरग्वध व पूति करंजे के कोंपल पत्तों को तिल के तेल व सरसों के तेल के साथ भूजकर उसे नमकीन कांजी के साथ खिलाना चाहिए। वह गुल्मरोग को नाश करने के लिए समर्थ है। विशिष्ट प्रयोग मलनिरोधनत: पयसा यवोदनमथाप्यसकृद्बहु भोजयेत्। अतिविपक्वसुमाषचयानुलूखलविघृष्टविशिष्टघृताप्लुतान्॥ 89॥ भावार्थ : यदि इस रोग में मलनिरोध हो जाये तो जैका अन्न दूध के साथ बार-बार खिलाना चाहिए। अच्छी तरह पके हुए उडद को उलूखल (अोखनी) में घर्षण (रगड) कर के उत्तम घी में भिगोकर खिलाना चाहिए। गुल्म में अपथ्य बहुविधालुकमुलकमांसवैदलविशुष्कविरूक्षणशाकभो-। जनगणान् मधुराणि फलान्यलं परिहरेदिह गुल्मविकारवान्॥ 90॥ भावार्थ : गुल्मरोग से पीडित मनुष्य बहुत प्रकार के रतालु, पिडांलु आदि आलू, मुली, द्विदल (मूंग मसूर आदि) धान्य, सूखा व रूक्ष शाक व इनसे संयुक्त भोजन समूहों को एवं मीठे फलों (केला आदि) को नहीं खावें। अथ पांडुरोगाधिकार: पांडुरोगनिदान अथ च पाणडुगदांश्चतुरो ब्रुवे पृथगशोषविशोषितदोषजान्। विदितपांणडुगुणप्रविभावितान् अपि विभिन्नगुणान्गुणमुख्यत:॥ 91॥ भावार्थ : अब वात, पित्त, कफ व सिन्नपात से उत्पन्न, जिनके होने पर शरीर में पाणडुता आती