Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
368
है, दोषों के गैण मुख्य भेद से विभिन्न प्रकार के गुणों से युक्त हैं। (अर्थात् सभी प्रकार के पांडुरोगों में
पांडुपना यह समान गुण [लक्षण] रहता है। लेकिन वातज आदि में दोषों के अनुसार भिन्न-भिन्न लक्षण
भी मिलते हैं)ऐसे चार प्रकार के पाणडु रोगों को कहेंगे।
वातज पांडुरोग लक्षण
असितमूत्रासिराननलोचनं। मनखान्यसितानि च यस्य वै।
मरुदुपद्रवपीडितमातुरं। मरुदुदीरितपाणडुगदं वदेत्॥ 92॥
भावार्थ : मूत्र, सिरा, मुख, नेत्र, मल, नख आदि जिसके काले हों और वह वातज अन्य
उपद्रवों से पीडित हो तो उसे वातविकार से उत्पन्न पाणडुरोग समझाना चाहिए अर्थात् यह वातिक पांडुरोग
का लक्षण है।
पित्तज पाणडुरोग लक्षण
निखिलपीतयुतं निजपित्तजं धवलवर्णमपीह कफात्मजम्।
सकलवर्णगुणत्रिातयोत्थितं प्रतिवदेदथ कामलक्षणम्1॥ 93॥
भावार्थ : उपर्युक्त अवयव जिसमें पीले हों (पित्त के अन्य उपद्रव भी होते हैं) उसे पित्तज पाणडु
समझों। और सफेद वर्ण हो (कफजन्य अन्य उपद्रवों संयुक्त हो) तो कफज पाणडु कहें और तीनों वर्ण
एक साथ रहें, तो सिन्नपातज समझों। अब आगे कामला रोग के स्वरूप को कहेंगे।
कामला निदान
प्रशमितजवरदाहनरोःचिरा - दधिकमम्लमपथ्यमिाहाचरेत्।
कुपितपित्तमतोस्य च कामला मधिकशोफयुतां करुते सितां॥ 94॥
भावार्थ : जिसका जवर दाह पाणडु आदि रोग शांत हो गए हों, कतिुं (शांत होते ही) शीघ्र
अत्यधिक खटाई और अन्य (पित्तोद्रेक करने वाले) अपथ्य पदाथोँ को खाता है व अपथ्याचरण को
करता है उसका पित्त प्रकुपित होकर, शरीर को एकदम सफेद (या पीला) करता है, भयंकर सूजन
उत्पन्न करता है (तंद्रा निर्बलता आदि को पैदा करता है) जिसे कामला रोग कहते हैं।
पाणडुरोग चिकित्सा
अभिहितक्रमपाणडुगदातुरो। विदितशुद्धतनुर्घृतशर्करा-॥
विललितत्रिाफला2-मथवा निशाद्वयमयस्त्रिकटुं सततं लिहेत्॥ 95॥
1. कामि∂यान्यथा इति पाठांतरं।
2. इसका अर्थ इस प्रकार भी हो सकता है कि त्रिफ∂ा के चूर्ण अथवा हल्दी दारुहल्दी के चूर्ण अथवा
∂ोहभस्म, अथवा सोंठी मिरच पींप∂ के चूर्ण को घी शक्कर के साथ चाटना चाहिए।