Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
366
अथ गुल्मरोगाधिकार:
गुल्म निदान
अथ पृथडिं्नखलै: पवनादिभिर्भवति गुल्मरुगुग्रतरो नृणाम्।
रुधिरजो वनितासु च पंचमो विदितगर्भगताखिललक्षण:॥ 84॥
भावार्थ : वात, पित , कफ सिन्नपात एवं स्त्रियों के रज के विकार से , पाँच प्रकार (वातिक,
पैत्तिक, शलैष्मिक सािन्नपातीक, रक्तज) के भयंकर गुल्मरोगv उत्पन्न होते हैं, जिनमें आदि के गुल्म स्त्री-
पुरुष दोनों को ही होते हैं, लेकिन रक्तज गुल्म स्त्रियों में होता है पुरुषों में नहीं। दोषज गुल्मों में तत्तद्रोषों
के लक्षण पाये जाते हैं। सिन्नपातिक में त्रिदोषों के लक्षण प्रकट होते हैं। रक्तज2 गुल्म में पैत्तिक लक्षण
मिलते हैं। औरों की अपेक्ष इसमें इतनी विशोषता होती है कि इसमे गर्भ के सभी लक्षण (जैसे मुँह से
पानी छूटना, मुखमंडल पीला पड जाना, रतन का अग्रभाग काला हो जाना आदि) प्रकट होते हैं, लेकिन
गर्भ में तो हाथ पैर आदि प्रत्येक अवयव शूल रहित फडकता है। यह पडिं रूप में दर्द के साथ फडकता
है। गर्भ और गुल्म में इतना ही अंतर है।
गुल्मचिकित्सा
अधिकृताखिलदोषनिवारणैषधवरै: सुविरिक्तशरीरिणाम्।
अपि निरूहगणैरनुवासनै: प्रशमयेद्रुधिरेपि च पित्तवत्॥ 85॥
भावार्थ : गुल्म रोग में अच्छी तरह विरेचन कराकर वातादिक दोषों के उद्रेक को पहचान कर
उन दोषों के उपशामक औषधियों का प्रयोग करना चाहिए तथा निरूहण बस्ति भी देनी चाहिए।
रक्तविकारज गुल्म रोग में पित्तज गुल्म के समान चिकित्सा करनी चाहिए।
गुल्म में भोजन भक्षणादि
अखिलभोजनभक्षणपानकान्यनिलरोगिषु यानि हितानि च।
अधिकगुल्मिषु तापबंधनान्यनुदिनं विदधीत विधानवित्॥ 86॥
भावार्थ : जो भोजन, भक्षण पानक आदि वातिक रोगियों के लिए हितकर है, उन सबको
गुल्मरोग से पीडित रोगी को भोजनादि कायोँ में देना चाहिए एवं चिकित्सा विधान को जानने वैद्य
प्रतिदिन स्वेदन बंधन आदि प्रयोगों को प्रयुक्त करें।
1. गुल्म का सामान्य ∂क्षण - हृदय व मूत्राशय के बीच के प्रदेश में चंच∂ (इधर उधर फिरने वा∂ा) वा
निश्च∂, कभी-कभी घटने बढने वा∂ा गो∂ ग्रंथी (गांठ) उत्पन्न होता है, इसे गुल्म कहते हैं।
2. यह रोग पुराना होने से सुख साध्य होता है, इसकी चिकित्सा दस महिने बीत जाने के बाद करनी चाहिए।