Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
351
पिप्पलीमूल कल्क
सुरसजातिरसेन च ऐशितं। प्रवरपिप्पलिमूलमजांबुना॥
प्रतिदिनं प्रपिबेत्परिसर्पवान्। कटुकतिक्तगणैरशनं हितम्॥ 20॥
भावार्थ : कृमिरोग से पीडित रोगी को तुलसी व जाई के रस के साथ पिसा हुआ पीपली मूल
को, बकरे के मूत्र के साथ प्रतिदिन पिलाना और कटुतिक्तगणोक्र द्रव्यों से भोजन देना अत्यन्त हितकर
होता है।
रक्तज कृमिरोग चिकित्सा
कफपुरीषकृतानखिलान् जये-। iहुविधै: प्रकटीकृतभेषजै:॥
रूधिरसंजनितान्क्रिमिसंचयान्। कथितकुष्ठचिकित्सितमार्गत:॥ 21॥
भावार्थ : कफज और मलज कृमियों को पूर्वाेक्र अनेक औषधियों के प्रयोग से जीतना
चाहिए। रक्त में उत्पन्न कृमिसमूहों को कुष्ठरोग की चिकित्सा के अनुसार जीतना चाहिए।
कृमिरोग में अपथ्य
दधिगुडेक्षुरसाम्रफलान्यलं। पिशितदुग्धगणान्मधुरान्रसान्॥
सकलशाकयुताशनपानकान्। परिहरेत्क्रिमिभि: परिपीडित:॥ 22॥
भावार्थ : कृमिरोग से पीडित मनुष्य दही, गुड, ईख का रस, आम इत्यादि फल, सर्व प्रकार
के दूध, मांस व मधुररस, सर्व प्रकार के शाक से युक्त भोजनपान को वर्जन करें।
अथ अजीर्णरोगाधिकार:
आम विदग्ध, विष्टब्धाजीर्ण लक्षण
पुनरजीर्णविकल्पमपीष्यते। मधुरमन्नमिहाममथाम्लताम्॥
उपगतं तु विदग्धमतीव रूग्। मलनिरोधनमन्यदुदीरितम्॥ 23॥
भावार्थ : अब यहाँ से आगे अजीर्ण रोग का लक्षण, भेद आदि के साथ वर्णन करेंगे। जो खाया
हुआ आहार जीर्ण न हो (पचे नहीं) इसे अजीर्ण रोग कहते हैं। इसका आमाजीर्ण1, विदग्धाजीर्ण,
विष्टब्धाजीर्ण इस प्रकार तीन भेद है। खाया हुआ अन्न कच्चा और मधुर रहे, मीठा डकार आदि आवें
इसे आमाजीणर् कहते हैं। जब भक्षित आहार थोडा पच कर खट्टा हो जावें उसे विदग्धाजीर्ण कहते है।
जिससे पेट में अत्यन्त पीडा होती हो और पेट फूल जावें और मल भी रुक गया हो उसे विष्टब्धाजीर्ण
कहते हैं।
1. आमाजीर्ण कफ से , विदग्धाजीर्ण पित्त से और विष्टब्धाजीर्ण वात से उत्पन्न होता है।