Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
350
भावार्थ : सिरस, चिरचिरा, केमुक, पलाश, इनके रस को तिल के तेल में मिलाकर पीने से
क्रिमियाें का समूह अवश्य ही नष्ट होता है।
विडंग चूर्ण
कृतविडंगविचूर्णमनेकश:। पुनरिहाश्वशकृद्रसभावितम्॥
तिलजशर्करया च विमिश्रितं। क्रिमिकुलप्रलयावहकारणम्॥ 15॥
भावार्थ : वायविडंग के चूर्ण को अच्छी तरह कई बार घोडे की लीद के रस से भावना देकर
फिर तिल का तेल व शक्कर के साथ मिलाकर उपयोग करने पर क्रिमिकुल अवश्य ही नष्ट होता है।
मूषिककर्णादियोग
अपि च मूषिककर्णरसेन वा। प्रवररालिविडंगविचूर्णितम्॥
परिविलोड्य घृतेन विपाचितं। भवति तत्क्रिमिनाशनभक्षणम्॥ 16॥
भावार्थ : रालि (?) वायविडंग के चूर्ण को मूसाकानी के रस में घोलें। फिर उसे घृत के साथ
पकाकर खाने पर कृमिनाश होता है।
कृमिनाशक तैल
वितुषसारविडंगकषायभाविततिलोद्धवमेव विरेचनै-॥
षधगणै: परिपक्वमिदं पिबन्। क्रिमिकुलक्षयमाशु करोत्यसै॥ 17॥
भावार्थ : तुषरहित वायविडंग के कषाय से भावित तिल से निकाले हुए तैल को विरेचनैषधि
गणों के द्वारा पकाकर पीने से सर्व क्रिमिरोग शीघ्र ही दूर होते हैं।
सुरसादि योग
सुरसबंधुरकंदलकंदकै:। परिविपक्वसुतक्रमयाम्लिकाम्॥
अशिशिरां सघृतां त्रिादिनं पिबे-दुदरसर्पविनाशनकारिकाम्॥ 18॥
भावार्थ : तुलसी, वायविडंग, सफेद खैर कंदक (वनसूरण) इन से पकायी हुई छाछ से
मिश्रित गरम कांजी में घी मिलाकर तीन दिन पीने से उदर में रहने वाली संपूर्ण कृमि नष्ट हो जाती है।
कृमिघन योग
त्रापुषघृष्टमिहाष्टदिनांतरम्। दधिरसेन पिबेत्क्रिमिनाशनम्॥
अथ कुलत्थरसं सतिलोद्धवं। त्रिाकटुहगिुंविडंगाविमिश्रितम्॥ 19॥
भावार्थ : दही के तोड के साथ इंद्रायण के कल्क को मिलाकर आठ दिन में एक दफे पीना
चाहिए। उससे कृमिनाश हो जायेगा तथा कुलथी के रस या तिल के तेल में त्रिकटु, हींग, वायविडंग
को मिलाकर लेना भी हितकर है।