Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 413 (book page 341)

क्षुद्ररोगाधिकार:

412
414
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 341 रोकने के लिए कुशल वैद्य योग्य योजनाओं को करें। इसके लिए प्राणायाम कराना, तर्जन (डराना) ताडन करना और जल आदि से कष्ट देना हितकर है। हिक्कानाशक योग शर्करामधुकमागधिकानां। चूर्णमेव शमयत्यतिहिक्कां॥ हैमगैरिकमथाजयसमेतं। लेहयेन्मणिशिलामथवापि॥ 83॥ भावार्थ : शक्कर, मुलैठी, पीपल, इनके चूर्ण के भक्षण से अत्यन्त वेग सहित हिक्का भी उपशम होता है एवं सोना व गेरू को घी में मिलाकर चाटना चाहिए अथवा मन:शिला को घी में मिश्रकर चाटना चाहिए। हिक्कानाश योगद्वय सैंधवाढच्यमहिमाम्लरसं वा। सोष्णदुग्धमथवा घृतमिश्रम्॥ क्षरचूर्णपरिकीर्णमनल्पम्। प्रातरेव स पिवेदिह हिक्की॥ 84॥ भावार्थ : हिक्का रोग वालों को, प्रात:काल खट्टे बिजोरे नींबू आदि के खट्टे रस में सैंधानमक मिलाकर कुछ गरम करके पिलावें। अथवा गरम दूध में घी व क्षरों के चूर्ण डालकर पिलावें तो शीघ्र ही हिक्का नाश होता है। हिक्काघन अन्यान्य योग अंजनामलककोलसलाजा। तर्पणं घृतगुडप्लुतमिष्टं॥ हििक्कनां कटुकरोहिणिको वा। पाटलीकुसुमतत्फलकल्क:॥ 85॥ भावार्थ : सुरमा, आंवला, बेर, खील इनको घी व गुड में भिगोकर हििक्क यों को खिलाना चाहिए। कटुक रोहिणी का प्रयोग भी उनके लिए उपयोगी है एवं पाढल का पुष्प व फल का कल्क बनाकर प्रयोग करना भी हितकारक है। अधिक ऊधर्ववातयुक्त हिक्काचिकित्सा ऊधर्ववातबहुलास्वथ हिक्का-। स्वादिशोदधिकबस्तिविधानम्॥ सैंधवाम्लसहितं च विरेकम्। योजयेदहिमभोजनवर्गम्॥ 86॥ भावार्थ : अत्यधिक ऊधर्ववात से युक्त हिक्का में विशेषतया बस्तिविधानक प्रयोग करना चाहिए। सैंधानमक व आम्ल से युक्त विरेचन की भी योजना करें तथा उष्ण भोजनवर्ग का भी प्रयोग करें।