Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
342
अथ प्रतिश्यायरोगाधिकार:
प्रतिश्याय निदान
हिक्कास्सम्यग्विधिवदभिधाय प्रतिश्यायवर्गान्।
व़ये साक्षद्विहितसकलै: लक्षणैर्भैषजाद्यै:॥
मूधिर्न व्याप्ता: पवनकफपित्तासृजस्ते पृथग्वा।
क्रुद्वा कुर्युर्निजगुणयुतान् तान् प्रतिश्यायरोगान्॥ 87॥
भावार्थ : अभी तक हिक्का रोगों के लक्षण, चिकित्सा आदि को विधिपूर्वक कहकर, अब
प्रतिश्याय (जुखाम) रोग के समूह को उनके समस्त लक्षण व योग्य औषधियों के साथ वर्णन करेेंगे।
मस्तक में व्याप्त वात, कफ, पित्त व रक्त व्यस्त या समस्त जिस समय कुपित हो जाते है वह अपने
गुण से युक्त प्रतिश्यायv नामक रोगों को उत्पन्न करते है।
प्रतिश्याय का पूर्वरूप
म्यादत्यंतं क्षवथुरखिलांगप्रमर्दो गुरूत्वं।
मूध्र्रिस्तम्भ: सततमनिमित्ौस्तथा रोमहर्ष:॥
तृष्णाद्यास्ते कतिपयमहोपद्रवास्संभवंति।
प्राग्रूपाणि प्रभवति सतीह प्रतिश्यायरोगे॥ 88॥
भावार्थ : प्रतिश्याय रोग उत्पन्न होने की सम्भावना हो तो, (रोग होने के पहले ) छींक आती
है, सम्पूर्ण अंग टूटते हैं, शिर में भारीपन रहता है, अंग जकड जाते हैं, बिना विशोष कारण के ही हमेशा
रोमांच होता रहता है एवं प्यास आदि अनेक महान् उपद्रव होते हैं। ये सब प्रतिश्याय के पूर्वरूप हैं।
वातज प्रतिश्याय के लक्षण
नासास्वच्छस्त्रुतिपिहितविरूपातिनद्धेव कणठे॥
शोषस्तालुन्यधरपुटयोशशंखयोश्चातितोद: ।
निद्राभंग: क्षवथुरतिकष्टस्वरातिप्रभेदो॥
वातोद्धूते निजगुणगण: स्यात्प्रतिश्यायरोगे॥ 89॥
भावार्थ : नाक से स्वच्छ (पतले) स्राव होना, नाक आच्छादित, विरूप व बंद-सा होना, गला
तालु व अोठ सूख जाना, कनपटियों में सुई-चुभने जैसी तीव्र पीडा होना, निद्रानाश, अधिक छींक
आना, गला बैठ जाना एवं अन्य वातोद्रेक के लक्षण पाया जाना, ये वातज प्रतिश्याय के लक्षण हैं।
1. उपरोक्र प्रकार वातज, पित्तज, कफज, सिन्नपातज, रक्तज इस प्रकार जुखाम के पाँच भेद हैं।