Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 397 (book page 325)

क्षुद्ररोगाधिकार:

396
398
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 325 भावार्थ : बलवान शवास रोगी को पहले वमन कराकर स्नेह बस्ति आदि अन्य शुद्धियों की योजना करनी चाहिए। निर्बल रोगी हो तो उपशम औषधियों से ही चिकित्सा करनी चाहिए। पिप्पल्यादि घृत व भाडूंर्यादि चूर्ण पिप्पलीलवणवर्गविपक्वं। सर्पिरेव शमयत्यतिजीणँ॥ श्रृंगवेरलवणान्वितभार्डी:। चूर्णमप्यमलतैलविमिश्रम्॥ 10॥ भावार्थ : पीपल व लवण वर्ग से सिद्ध किया हुआ घी अत्यन्त पुराने शवास को शमन करता है। सोंठ लवण से युक्त भारंगी चूर्ण को निर्मल तेल में मिलाकर उपयोग करें तो भी शवास के लिए हितकर है। भृंगराज तैल व त्रिफला योग भृंगराजरसवशिंतिभागै: पक्वतैलमथवा प्रतिवापम्॥ शवासकासमुपहंत्यातिशीघ्रं। त्रैफलाजलामिवाजयसमेतम्॥ 11॥ भावार्थ : जिस प्रकार हरड, बहेडा, आंवले के कषाय में घी मिलाकर सेवन करने से शवास रोग शीघ्र नाश होता है, उसी प्रकार एक भाग तिल के तैल में बीस भाग भांगरे का रस और हरड का कल्क डाल कर सिद्ध करके सेवन करें, तो शवास और कास को शीघ्र ही नाश करता है। त्वगादि चूर्ण त्वक्कटुत्रिकफलत्रयभाडींर्। नृत्यकाणडकफलानि विचूणर्य। शर्कराजयसहितान्यवलिह्य। शवासमाशु जयतीद्धमपि प्राक् ॥ 12॥ भावार्थ : दालचीनी, सोंठ, मिरच, पीपल, हरड, बहेडा, आंवला व भारंगी नृत्यकांडक (?) का फल इनको अच्छी तरह चूर्णकर शक्कर और घी सहित चाटें, तो बहुत दिन के पहले खूब बढा हुआ भी शवासरोग शीघ्र दूर होता है। तलपोटक योग vपिप्पलीलवणतैलघृताक्रं। मूलमेव तलपोटकजातम्॥ उत्तरीकृतमिदं क्षपयेत्तम्। श्वासमाशवसुहरं क्षणमात्रात्॥ 13॥ भावार्थ : पीपल, लवण, तेल व घृत से युक्त तलपोटक के (?) मूल को सेवन करें तो प्राणहर शवास को भी क्षण भर में दूर करता है। 1. ख पुस्तके पाठोःयं नोप∂मयते।