Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
313
श्लेष्मोत्थमेकमपि पित्तकृतै तथा द्वै। द्वावेव बाह्यजनितै च विवर्जयेत्तान्॥
भावार्थ : छह प्रकार के काच रोग (जिसके होते हुए भी मनुष्य को थोडा बहुत दिखता हो)
और एक प़मकोप इस प्रकार सात रोग याप्य होते हैं। वात उत्पन्न चार(हतादिमंथ, निमेष, गम्भीरिका
और वातहतवत्र्म) रोग, रक्त से उत्पन्न चार (रक्तस्राव, अजकजात, शोणितार्श, सव्रणशुक) रोग,
सिन्नपातज चार ( पूयस्राव, नकुलांध्य इक्षपाकात्यय, अलजी) रोग, कफ से उत्पन्न कफस्राव नामक
एक रोग, पित्तज ह्स्वजात्य, जलस्राव ये दो रोग इस प्रकार कुल 15 रोग असाध्य होते हैं, इसलिए कुशल
वैद्य उनको छोड देवें। इसी प्रकार आगंतुक दो रोग भी कदाचित् असाध्य होते हैं। उस अवस्था में इन
को भी छोडें।
अभिन्ननेत्राभिघातचिकित्सा ।
नेत्राभिघातजमभिन्नमिहावलंब -मानं निवेश्य घृतलिप्तमत: प्रबंधै:॥ 253॥
भावार्थ : नेत्र का अभिघात होकर उत्पन्न नेत्ररोग में यदि नेत्र स्वस्थान से भिन्न नहीं हुआ हो
और उसी में अवलंबित हो, तो घृतलेपन कर पट्टी बाँधकर उपचार करना चाहिए।
भिन्ननेत्राभिघातचिकित्सा
भिन्नं व्यपोह्य नयनं प्रविलंबमानं। प्रागुक्रसद्व्रणविधानत एव साध्यम्॥
संस्वेदनप्रबललेपनधूमनस्य-संतर्पणैरभिहतोःप्युपशांतिमेति॥ 254॥
भावार्थ : यदि भिन्न होकर उसमें लगा हुआ हो तो उसको अलग कर पूर्वोक्र व्रणविधान से उसे
साध्य करना चाहिए। साथ में स्वेदन, लेपन, धूमृपान, नस्य व संतर्पण आदि के प्रयोग से भी उपरोक्र
रोग उपशांति को प्राप्त होता है।
वातजरोगचिकित्साधिकार:
वातादि दोषज नेत्रा रोगों की चिकित्सा वर्णन प्रतिज्ञा
मारुतपर्यय व अन्यतोवात चिकित्सा
वातादिदोषजनितानखिलाक्षिरोगान्। संक्षेपत: शमयितुं सुविधिं विधास्ये॥
तत्रादितोःनिलविपर्ययमन्यतश्च।vवातं स वातविधिना समुपक्रमेत॥ 255॥
भावार्थ : वातादिक दोषों से उत्पन्न समस्त नेत्र रोगों को शमन करने के लिए योग्य औषधि
विधि संक्षेप से कहेंगे। पहले, मारूतपर्यय, अन्यतोवात, इन दोनों रोगों का वातज नेत्ररोगों (वातभिष्यंद
आदि) में कहे गए चिकित्सा विधि से उपचार करें।
1. भिन्नं इति पाठांतरं।