Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 383 (book page 311)

शिरोरोगाधिकार:

382
384
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 311 प्रस्तादिप्रथितमथार्म पाकयुग्म:। श्यावाख्यं बहलसुकर्दमार्शसाम्॥ यद्वात्र्मान्यद्विससहितं च शर्कराढच्यं। शुक्लार्शाेःर्बुदमलस स्वपूयपूर्व:॥ 242॥ उत्संगिन्यथ पिटका च कुंभपूर्वा। साध्यास्तेषु विदितसर्वदोषजेषु॥ बाह्यै यै प्रकटनिमित्तजानिमित्तजै। साध्यै वा भवत्यसाध्यलक्षणम् वा॥ 243॥ भावार्थ : सािन्नपातिक नेत्र रोगों में वत्र्मावबंध, अक्लिन्नवत्र्म, शिराजपिडिका, स्नारवर्म, अधिमांसार्म, प्रस्तार्यर्म, सशोध इक्षपाक, अशोथ इक्षपाक, श्याववत्र्म, बहलवत्र्म, कर्दमवत्र्म, अर्शाेवत्र्म, बिसवत्र्म, शर्करावत्र्म, शुक्रार्श, अर्बुद, पूयालस, उत्संगिनी और कुम्भिका, इतने (19) रोग साध्य होते हैं। निमित्तजन्य व अनिमित्तजन्य ये आगंतुक रोग, कभी तो साध्य होते हैं और कभी असाध्य होते हैं। नेत्रारोगों का उपसंहार षट्सप्तति: सकलनेत्रागदान्विकारान्। रात्वात्रा साध्यमथ याप्यमसाध्यमित्थं॥ छेद्यादिभि: प्रबलभेषजसंविधानै:। संयोजयेदुपशमक्रियया च सम्यक्॥ 244॥ भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार से छहत्तर प्रकार के नेत्र विकारों के साध्य, असाध्य व याप्य स्वभाव को अच्छी तरह जानकर छेदनादिक क्रियावों से व प्रबल औषधियों के प्रयोग से, उपशमन क्रिया से उनकी अच्छी तरह चिकित्सा करें। चिकित्सा विभाग छेद्या भवंति दश चैक इहाक्षिरोगा। भेद्याश्च पंचनव चान्यगदास्तु लेख्या:॥ व्यध्यास्तथैव दशपंच च शस्त्रवजर्यास्ते द्वादश प्रकटिता: खलु सप्त याप्या:॥ 245॥ पंचादशैव भिषजा परिवर्जनीया:। बाह्यो कदाचिदिह याप्यतरावसाध्यै॥ भावार्थ : नेत्र रोग में ग्यारह रोग छेद्य (छेदन कर्म करने योग्य) पाँच रोग, भेद्य (भेदन योग्य) नै रोग लेखन करने (खुरचने) योग्य एवं पंद्रह रोग व्यध्य (वेधन करने योग्य) होते हैं। बारह तो शस्त्र क्रिया के योग्य नहीं है अर्थात् औषधि से साधने योग्य है। सात रोग तो (स्नेहन आदि क्रियाओं से) याप्य होते हैं। पंद्रह रोग तो छोडने योग्य हैं, चिकित्सा करने योग्य नहीं है। आगंतुक दो रोग कदाचित् याप्य कदाचित् असाध्य होते हैं। छेद्य रोगों के नाम अर्माणि पंच पिटका च सिरासमुत्था। जालं शिराजमपि चार्बुदमन्यदर्श:॥ 246॥ शुष्कं स्ववत्र्म निजपर्वणिकामयेन। छेद्या भवंति भिषजा कथिता विकारा:। भावार्थ: पाँच प्रकार के अर्म, शिराजपिडिका, शिराजाल, अर्बुद, शुष्कार्श, अशोवत्र्म, पर्वणी ये ग्यारह रोग, वैद्य द्वारा छेदने योग्य होते हैं अर्थात् छेदन करने से इनमें आराम होता है।