Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
309
भावार्थ : इस प्रकार नेत्रगत समस्त रोगों को उन प्रत्येकों के लक्षण नाम आदि के साथ संक्षेप
से प्रकट कर चुके हैं। उनको उनकी सम्पूर्ण क्रिया (चिकित्सा क्रम) विशोष व औषधियों से,
विधिपूर्वक कुशल वैद्य साधे अर्थात् चिकित्सा करें।
छहत्तर नेत्र रोगों की गणना
वाताद्यैर्दशदश संभवंति रोगा। स्तत्रापि त्राय अधिका: कफेन जाता:॥
रक्तादप्यथ दशषट्कसर्वजास्ते। विशंत्या पुनरिह पंच बाह्यजै द्वै॥ 230॥
भावार्थ : वात आदि प्रत्येक दोष से दस-दस नेत्र रोग उत्पन्न होते हैं। इनमें भी कफ से तीन
अधिक होते हैं। तात्पर्य यह हुआ कि वात से दस, पित्त से दस, कफ से तेरह रोग उत्पन्न होते हैं। रक्त
से सोलह, सिन्नपात से पच्चीस और आगंतुक से दो रोग उत्पन्न होते हैं।
वातज असाध्य रोग
रोगास्ते षडधिकसप्ततिश्च सर्वे। तत्रादै हतसहिताधिमंथरोगा:॥
गंभीरा ≤डं्निमिषाहतं च वत्र्मा-साध्या: स्यु: पवनकृताश्चतुर्विकल्पा:॥ 231॥
भावार्थ : उपरोक्र प्रकार वे सब इक्षरोग मिलकर छहत्तर प्रकार से होते हैं। इनमें वात से
उत्पन्न हताधिमंथ, गंभीरदृष्टि, निमिष, वातहत वत्र्म, ये चार प्रकार के रोग असाध्य होते हैं।
वातज याप्य, साध्य रोग
काचाख्योःरुण इति मारूतात्स याप्य:। शुष्काक्षिप्रपचनवातपर्ययोःसै॥
स्यंदश्चाप्यभिहिताधिमंथरोग:। साध्या: स्यु : पवनकृतान्यतोतिवात:॥ 232॥
भावार्थ : वात से उत्पन्न, काचनामक जिसका अपर नाम अरूण रोग है वह याप्य है एवं
शुष्काक्षिपाक, वातपर्यय, वाताभिष्यंद वाताधिमंथ और अन्यतोघात ये पाँच साध्य हैं।
पित्तज, असाध्य, याप्यरोग
ह्स्वादि: पुनरपि जातिकोःथवारि -। स्रावश्चेत्यभिहितपित्तजावसाध्यै॥
काचाख्योप्यधिकृतनीलिसंरिाको। यो म्लायी परिसहितश्च यापनीय:॥ 233॥
भावार्थ : पित्त से उत्पन्न ह्स्वजाति (जात्य) और जलस्राव, ये दो रोग असाध्य होते हैं।
नीलिकाकाच, परिम्लायी ये दो रोग याप्य होते हैं।
पित्तज साध्य रोग
स्यंदाख्योःप्यभिहितस्तदाधिमंथ:। शुक्त्यम्लाध्युषितविदगध दृष्टिनाम्ना॥
धूमादिप्रकटितदर्शिना च साधँ। साध्यास्ते षडपि च पित्तजा विकारा:॥ 234॥
भावार्थ : पैत्तिकाभिष्यंद, पैत्तिकाधिमंथ, शुक्रि, अम्लाध्युषित, धूमदर्शी, पित्त विदग्ध दृष्टि ये
छह पैत्तिक, रोग साध्य होते हैं।