Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
304
अजक लक्षण
वराटपृष्ठप्रतिमोःतितोदन:। सरक्तवर्णो रूधिरोपमद्रव:॥
स कृष्णदेशं प्रविदार्य वद्र्दते। स चाजकाख्योःक्षिभयंकरो1 गद:॥ 207॥
भावार्थ : कमल बीज के पीठ के समान आकार वाला, अत्यन्त तोदन (सुई चुभने जैसी पीडा)
युक्त लाल, ऐसा जो फूल कृष्णमणडल को दारण करके उत्पन्न होकर वृद्धगिंत होता है, जिससे रक्त के
समान लाल पानी गिरता है, यह अजक या भाजक (अजकजात) नामक भयंकर नेत्र रोग जानना
चाहिए।
कृष्णगतरोगों के उपसंहार
इमे च चत्वार। उदीरिता गदा:। स्वदोषलक्ष2 निजकृष्णमणडले।
अत:परं दृष्टिगतामयान् ब्रुवे-। विशोषनामाकृतिलक्षणोक्षितान्॥ 208॥
भावार्थ : इस काली पुतली में होने वाले, चार प्रकार के रोग जो कि दोष भेदानुसार उत्पन्न
लक्षण से संयुक्त है उनका वर्णन कर चुके हैं। इसके बाद दृष्टिगत रोगों को उनके नाम आकृति लक्षण
आदि सम्पूर्ण विषयों के साथ वर्णन करेंगे।
दृष्टि लक्षण
स्वकर्मणामैपशमप्रदेशजां । मसूरमात्रामतिशीतसाधनीं॥
प्रयत्नरक्षयामतिशीघ्रनाशिनीम्। वदंति दृष्टिं विदिताखिलागदा:॥ 209॥
भावार्थ : नेत्रेन्द्रियावरण कर्म के क्षयोपशम जिस प्रदेश में होता है, उस प्रदेश में उत्पन्न, मसूर
के दाल के समान जिसका आकार गोल है और शीतलता प्रिय वा अनुकूल होता है, जिससे रूप को
देख सकते हैं, ऐसे अवयव विशोष को संपूर्ण नेत्र रोगों को जानने वाले दृष्टि कहते हैं। वह दृष्टि शीघ्र
नाशस्वभावी है। अतएव अति प्रयत्न से रक्षाण करने योग्य है।
दृष्टिगत रोग वर्णन प्रतिज्ञा
दृगाश्रयान् दोषकृतामयान् ब्रुवे। द्विषट्प्रकारान् पटलप्रभेदनान्॥
यथाक्रमान्नमविशोषलक्षण-। प्रधानसाध्यादिविचारसत्क्रियाम् ॥ 210॥
भावार्थ : उसी दृष्टि के आश्रयभूत अर्थात् दृष्टि में होने वाले वातादि दोषों से उत्पन्न पटल को
भेदन करने वाले 12 प्रकार के रोगों के नाम, लक्षण, साध्यासाध्य विचार व चिकित्सा के कथन के
साथ-साथ निरूपण करेंगे।
1. समाजकाख्यो इति पाठांतरं।
2. ∂क्षण।