Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
303
भावार्थ : शुक्ल में खरगोश के रक्त के समान लाल, जो एक बदिुं (बूँद) होता है, इसे अर्जुन
रोग कहते हैं और उसी में सफेद उठा हुआ वेदना रहित पिnी के समान बदिुं होता है, उसे पिष्टक रोग
कहा है।
शिराजाल व शिराजपिडिका लक्षण
महत्सरक्तं कठिनं सिराततं । शिरादिजालं भवतीह शुक्लजम्॥
शिरावृत्ता या पिटका शिराश्रिता। सिता सिरोक्रान् सनरान् सिरोद्धवान्॥ 203॥
भावार्थ : शुक्ल मणडल के महान् अत्यन्त लाल, कठिन जाल-सा फैला हुआ शिरासमूह होता
है, उसे शिराजाल रोग कहते हैं। उस शुक्लमणडल में कृष्ण मणडल के समीप रहने वाली शिराओं से
आच्छादित जो सफेद फुन्सी होती है, उसको शिराजपिडिका कहते हैं।
बलास ग्रथित का लक्षण
मृदुस्वकोशप्रतिमोरूबबििंका- फलोपमो वा निजशुक्लभागज: ॥
भवेiलासग्रथितो दशैकज:। अत: परं कृष्णगतामयान् ब्रुवे ॥ 204॥
भावार्थ : शुक्ल मणडल में मुदु फूल की कली के समान अथवा बबिींफल (कुरुंद) के समान,
ऊँची गांठ-सा होवे, उसे बलासग्रथित कहते हैं। इस प्रकार ग्यारह प्रकार के शुक्लगत रोगों के वर्णन
कर चुके हैं। अब आगे कृष्णमणडलगत रोगों के वर्णन करेंगे।
अथ कृष्णमणडलगतरोगाधिकार:
अव्रण व सव्रणशुक्ललक्षण
अपव्रणं यच्चा सितं समं तनुं। सुसाध्यशुक्लंनयनस्य कृष्णजम् ।
तदेन मग्नं परितस्स्रवद्र्रवं। न साध्यमेताद्विदितं तु सव्रणम् ॥ 205 ॥
भावार्थ : आँख के कृष्णमणडल में जो सफेद बराबर (नीचा व ऊँचे से रहित) पतला शुक्ल
फूल होता है, उसे अपव्रण शुक्ल अथवा अव्रण शुक्ल कहते हैं। यह साध्य होता है। वही (अव्रणशुक्ल)
यदि नीचे को गडा हुआ हो चारों तरफ से द्रवस्राव होता हो इसे सव्रण शुक्ल कहते है। वह असाध्य
होता है।
इक्षपाकात्यय लक्षण
यदत्रा दोष्ोण सितेन सर्वतोःसितं तु संछाद्यत एव मणडलम्॥
तमक्षिपाकात्ययमक्षयामयं। त्रिादोषजं दोषविशोषवित्यजेत्॥ 206॥
भावार्थ : जो काली पुतली दोषों से उत्पन्न, सफेदी से सभी तरफ से आच्छादित हो, यह
इक्षपाकात्यय नामक अक्षय (नाशरहित) व त्रिदोषोत्पन्न रोग है। इसको दोषों के विशोष को जानने
वाला वैद्य छोड देवें अर्थात् यह रोग सिन्नपातज होने से असाध्य होता है।