Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 369 (book page 297)

शिरोरोगाधिकार:

368
370
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 297 पित्तजस्राव व रक्तजस्रावलक्षण । स्रवेत्सदा स्रावमतो दलासजो । निशाद्रवाभं स्रवतीह पित्तज: ॥ सशोणित: शोणितसंभवो यतश्चतुर्विधा: स्रावगदा उदीरिता : ॥ 175॥ कृमिग्रंथि लक्षण । स्ववत्र्मजाता: क्रिमयोःथ शुक्लजा:। प्रकुर्वते ग्रंथिमतीव कणडुरम् । स्वसंधिदेशो निजनामलक्षणै:। समस्तसंधिप्रभवा: प्रकीर्तिता:॥ 176 ॥ भावार्थ : कफ के विकार से अत्यधिक स्राव से युक्त, अत्यन्त वेदना सहित, कृष्ण वर्ण वाला कठिन संधिज ग्रंथिशोफ अलजी के नाम से कहा जाता है। वही (अलजी) शोफ जब पक जाता है तोदन, भेदन पीडा से संयुक्त होता है तो उसमें से अधिक पूयका स्राव होने लगता है, उसे पूयालस कहते हैं। दृष्टि की संधि में पाक से रहित अल्प वेदनायुक्त, जो महान् ग्रंथि (गांठ) उत्पन्न होती है ,उसे कफोपनाह कहते है। वही (कफोपनाह) पककर, उससे जब बहुत प्रकार के पूय निकलने लगते हैं, तो उसे पूयसंस्राव (पूयस्राव व सिन्नपातज स्राव) कहते हैं। यदि उससे, सफेद शुष्क, गाढा व चिकना पूय, सदा स्राव होवें तो उसे कफज स्राव समझाना चाहिए। यदि हल्दी के पानी के सदृश, पीला स्राव होवे तो उसे पित्तज स्राव, रक्तवर्ण का स्राव होवे तो रक्तज स्राव समझों। इस प्रकार चतुर्विध स्रावरोग आगम में कहा है। वत्र्मभाग शुक्ल भाग में उत्पन्न कृमियाँ, वत्र्म और शुक्ल की संधि में अत्यधिक खुजली से युक्त ग्रन्थी (गांठ) को उत्पन्न करते हैं, इसको कृमिग्रंथि कहते हैं। इस प्रकार अपने-अपने नाम लक्षणों के साथ, सम्पूर्ण संधि में उत्पन्न होने वाले संधिगत रोगों का वर्णन हो चुका है। वत्र्मगतरोग वर्णन प्रतिज्ञा अत:परं वत्र्मगतामयान्ब्रुवे। स्वदोषभेदाकृतिनामसंख्यया॥ विशोषतस्तै: सह साध्यसाधन। प्रधानसिद्धान्तसमुद्धतैषधै: ॥177॥ भावार्थ : यहाँ से आगे वत्र्मगत (आँखों के) रोगी को उनका देाष भेद, लक्षण, नाम, संख्या, साध्य को साधन करने का प्रधान सिद्धान्त (चिकित्साक्रम) और श्रोष्ठ औषधियों के साथ-साथ विशोष रीति से वर्णन करेंगे। उत्संगिनी लक्षण त्रिादोषजेयं पिटकांतरानना। बहिर्गतैका वरसंश्रिता घना॥ स्ववत्र्मजोत्संगिनिकात्मनामतो। भवेद्विकारो बहुवेदनाकुल:॥ 178॥ भावार्थ : नीचे के कोय में बाहर उभरी हुई, घन, अत्यन्त वेदना से आकुलित, त्रिदोषोत्पन्न पिडिका होती है, जिसका मुख भीतर को (आँख की तरफ) हो इस वत्र्म में उत्पन्न विकार का नाम उत्संगिनी है।