Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
298
कुंभीकलक्षण
स्ववत्र्मजा स्यात्पिटका विवेदना। स्वयं च कुंभीकफलास्थिसिन्नभा ॥
मुहुस्सदाधमाति पुनश्च भिद्यते। कफात्स कुंभीक इतीरतो गद:॥ 179॥
भावार्थ : अपने वत्र्म (कोये, पलकों के बीच) में वेदनारहित कुंभीक 1बीज के आकारवाला
पिटका (फुन्सी) उत्पन्न होता है। जो एक दफे सूजता है, दूसरी दफे फूटकर उससे पूव निकलता है,
पुन: सूजता है। वह कफ विकार से उत्पन्न कुंभीक नामक रोग है।
पोथकी लक्षण
सकणडुरस्रावगुरूत्ववेदना भवंति बहूव्य: पिटका: स्ववत्र्मजा:॥
सुरक्तवर्णास्समसर्षपोपमा-। स्सदैव पोथकय इति प्रकीर्तिता:॥ 180॥
भावार्थ : आँखों के वत्र्म (कोये) में खाज सहित, स्राव, वेदना व गुरुत्व से युक्त बहुत-सी
पिडिकायें उत्पन्न होती है व लालवर्ण से युक्त सरसों के समान रहती हैं,उन्हें सदैव पोथकी पिटका कहते
हैं।
वत्र्मशर्करा लक्षण
खरा महास्थूलतरा प्रदूषणा। स्ववत्र्मकेरे पिटकावृतापरै:॥
ससू़मकणडूपिटकागणैर्भवेत्। कफानिलामयामिह वत्र्मशर्करा॥181॥
भावार्थ : कठिन, बडी, कोये को दूषण करने वाले खुजली युक्त अन्य छोटी-छोटी फुन्सीयों
के समूह से व्याप्त, जो पिडका (फुन्सी) कोये में होता है, उसे वत्र्म शर्करा कहते हैं। यह कफवात
के प्रकोप से उत्पन्न होता है।
अर्शतष्र्म का लक्षण
तथा च उर्वारूकबीजसिन्नभा:। खरांकुरा: शल़णतरा: विवेदना:॥
भवंति वत्र्मन्यवलोकनक्षाया:। सदा तदर्शाेःधिकवत्र्मदेहिनाम् ॥182॥
भावार्थ : मनुष्य के कोय में ककडी के बीज के समान आकार वाली कठिन चिकनी, वेदना
रहित और आँख को नाश करने वाली जो फुंसियाँ होती हैं उसे अर्शवत्र्म कहते हैं।
शुष्कार्श व अंजननामिका लक्षण
खरांकुरो दीर्घतरोःतिदारूणो। विशुष्कदुर्नामगद: स्ववत्र्मनि॥
सदाहताम्रा पिटकातिकोमला। विवेदना सांजननामिका भवेत्॥ 183॥
भावार्थ : कोये में खरदरा, दीर्घ (लम्बा) अति भयंकर अंकुर उत्पन्न होता है, उसे शुष्कार्श रोग
1. अनार के आकार वा∂ा फ∂ विशोष कोई कुम्हेर कहते हैं।