Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
293
भावार्थ : कफ अत्यधिक युक्त नेत्र रोगी मनुष्य को अति कटु औषधियों के प्रयोग के साथ-
साथ तीन-तीन दिन तक उपवास कराकर, सूखे व रूक्ष गरम शाकों के साथ घी से युक्त लघु व अल्प
अन्न को प्रात:काल एक बार भोजन करावें।
कफाभिष्यद में पेय
पिबेदसै कुष्टहरीतकीघनै:। श्रृतोष्णमल्पं जलमक्षिरोगवान् ।
कटूष्णसद्धेषजसिद्वमेव वा। हितं मनोहारिणमाढकीरसम् ॥ 156 ॥
भावार्थ : यह नेत्र रोगवाला कूठ, हरड, नागरमोथा, इनसे पकाये हुए थोडा गरम, पानी को
पीवें अथवा कटु, उष्ण औषधियों से सिद्ध अडहर के रस (जल) को पीवें, वह हितकर है।
अभिष्यंद की उपेक्ष से अधिमंथ की उत्पत्ति
उपेक्षणादक्षिगतामया इमे। प्रतीतसत्स्यंदविशोषनामका:।
स्वदोषभेदैर्जनयंति दुर्जयान्। परानधीमन्थनसंभिधानकान्॥ 157॥
भावार्थ : यदि इन अभिष्यंद नामक प्रसिद्ध नेत्र रोगों की उपेक्ष की जाये, अर्थात् सकाल में
योग्य चिकित्सा न करें तो वे अपने-अपने दोष भेदों के अनुसार दुर्जय ऐसे अधिमंथ नामक दूसरे रोगों
को पैदा करते हैं। जैसे कि कफाभिष्यंद हो तो कफाधिमंथ को, पित्ताभिष्यंद पित्ताधिमंथ को उत्पन्न
करता है इत्यादि जानना चाहिए।
अधिमंथका सामान्य लक्षण
भृशं समुत्पाटच्य त एव लोचनं। मुहु मुहुर्मथ्यत एव सांप्रतम् ॥
शिरोःर्धमप्युग्रतरातिवेदनम्। भवेदधीमन्यविशोषलक्षणम् ॥ 158 ॥
भावार्थ : जिसमें एकदम आँख उखडती जैसी मालूम होती हो और उनको कोई मंथन करते
हो, इस प्रकार की वेदना जिसमें होती हो एवं अर्धमस्तक अत्यधिक रूप से दुखता हो, उसे अधिमन्थ
रोग समझों अर्थात् यह अधिमंथ1 रोग का लक्षण है।
अधिमंथों में दृष्टिनाश की अवधि
कफात्मको वातिकरक्तजै क्रमात्। ससप्तषट्पंचभिरेव वा त्रिभि:॥
क्रियाविहीना: क्षपयंति तेदृशं । प्रतापवान्पैत्तिक एव तत़्ाणात् ॥159॥
भावार्थ : कफज, वातज व रक्तज अधिमन्थ की यदि चिकित्सा न करें तो क्रम से सात छह
व पाँच दिन के अंदर आँखों को नष्ट करता है। अर्थात् कफज अधिमंथ सात दिन में, वातिक अधिमंथ
छह दिन में, रक्तज अधिमंथ पाँच या तीन दिन में दृष्टि को नष्ट करता है। पैत्तिक अधिमंथ तो उसी
समय आँखों को नष्ट करता है।
1. इस अधिमंथ के अभिष्यंद के समान वातज, पित्तज कफज, रक्तज, इस प्रकार चार भेद हैं।