Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
272
भावार्थ : इसके बाद हल्दी, सोंठ, मिरच, पीपल, सैंधानमक तैल इन को दाँतों पर प्रतिसारण
करें (बुरखें) हनुमोक्ष दंतरोग की अर्दितवात के अनुसार चिकित्सा करें। अब यहाँ से आगे पाँच प्रकार
के जिह्वा रोगों का वर्णन करेंगे।
जिह्वागत पंचविधरोग
त्रिाभिस्तु दोष्ैरिह कंटका: स्मृता:। स्ववेदनाविष्कृतरूपलक्षणा:।
ततो हरिद्रालवणै: कटुत्रिाकैर्विघर्षयेत्ौलयुतैमरुत्कृतान्॥ 60॥
भावार्थ : प्रकुपित वात, पित्त व कफ से जिह्वा के ऊपर कांटे के समान अंकुर उत्पन्न होते हैं।
दोषों के अनुसार प्रकट होने वाली वेदना व लक्षण से युक्त होते हैं। हल्दी, सैंधानमक, त्रिकटु व तेल
मिलाकर उसे घर्षण करना चाहिए।
वातपित्त कफज जिह्वारोग लक्षण व चिकित्सा
विघृष्य पत्रौरपह्त्य शोणितं। सशीतलैरूष्णगणैर्घृतप्लुतै:।
प्रसारयेत्पित्तकृतोरूकंटकान्। कटुत्रिाकैर्मूत्रागणै: कफोत्थितान्॥ 61॥
भावार्थ : पित्तज विकार से उत्पन्न कंटकों में पहले खरदरे पत्रों से जिह्वा को घिसकर रक्त
निकालना चाहिए। तदनंतर शीतल व उष्णगणोक्र औषधियों को घी में भिगोकर उस पर लगाना चाहिए।
कफ के विकार से उत्पन्न कंटकों में त्रिकटु को मूत्र वर्ग से मिलाकर लेपन करना चाहिए।
जिह्वालसकलक्षण
रसेन्द्रियस्याधरशोफमुन्नतं। बलासपित्तोत्थितमल्पवेदनम् ।
वदंति जिह्वालसकाख्यमामयं। विपक्कदोषं रसनाचलत्वकृत्॥ 62॥
भावार्थ : कफ व पित्त के विकार से रसना इंद्रिय (जीभ) के नीचे का भाग अधिक सूज जाता
है। किन्तु वेदना अल्प रहती है, उसे जिह्वालसक रोग कहते हैं। इसमें दोषों का विपाक होने पर (रोग
बढ जाने पर) जीभ हिलाने में नहीं आती।
जिह्वालसक चिकित्सा
विलिख्य जिह्वालसकं विशोध्य तत्। प्रवृत्तरक्तं प्रतिसारयेत्पुन:।
ससर्षस्सैंधवपिप्पलीवचा - पटोलनबिैंर्घृततैलमिश्रितै:॥ 63॥
भावार्थ : जिह्वालसक को लेखन (खुरच) कर जब उससे रक्त की प्रवृत्ति होवें, तब अच्छी
तरह से शुद्ध करना चाहिए। विलेखन कर उससे निकले हुए अर्थात रक्त का शोधन करना चाहिए,
तदनंतर सरसों, सैंधानमक, पीपल, वचा, परबल के पत्ो, नीम इनको घी तेल में मिलाकर उस में लगाना
चाहिए।