Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 343 (book page 271)

शिरोरोगाधिकार:

342
344
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 271 खरदरा स्पर्श मालूम होने लगता है और वही दांत के घुनने का कारण हो जाता है। इसे दंतशर्करा रोग कहते हैं। दांत का मल (उपरोक्र शर्करा) अपने आप ही, टीकरी के समान फूटने लगता है, इसे कापालिका रोग कहते हैं। इससे दांत का नाश हो जाता है। श्यामदंतक हनुमोक्ष लक्षण सरक्तपित्ोन विदग्धदंतको भवेत्सदा श्यामविशोषसंरिात:। तथैव केनापि विसंगते हनैहनुप्रक्षामोःर्दितलक्षणो गद:॥ 55॥ भावार्थ : रक्तपित्त के प्रकोप से दांत विदग्ध हो जाते हैं, उसे श्यामक रोग कहते हैं। इससे दांत काले व नीले हो जाते हैं, इसे श्यामदंतक रोग कहते हैं। वातोद्रेक से चोट आदि लगने से हनुसंघि (टोढी) छूट जाती है चलायमान होती है, इसे हनुमोक्ष व्याधि कहते हैं, इसमें अर्दितरोग के लक्षण मिलते हैं। क्रियामिमां दंतगलामयेष्विह। प्रयोजयेद्रोषविशेषभेषजै:। चलंतमुद्यच्छुषिराख्यदंतकं। समुद्धरेन्मूलमिहाग्निना दहेत्॥ 56॥ भावार्थ : दंत का गल रोगों में उनके दोषों को विचारकर योग्य औषधियों का प्रयोग करना चाहिए। जिसमें शुषिरदन्तक नामक रोग होकर दांत हिलता हो, उसमें दांत को उखाड कर दंत शूल को अग्नि से जला देवें। दंतहर्ष चिकित्सा स्वदंतहष्ोर्पि विधिर्विधीयते। महानिलघनाधिकभेषजान्वित:। हितं च सुस्निग्धसुखोष्णभोजनं। घृतस्य भुक्तोपरि पानमिष्यते॥ 57॥ भावार्थ : दंतहर्ष रोग में विशोषतया वातनाशक औषधियों के प्रयोग से चिकित्सा की जाती है। उसके लिए स्निग्ध (घृत, तैल, दूध आदि) व सुखोष्ण भोजन करना हितकर है व भोजनांतर घृतपान करना चाहिए। दंतशर्करा कापालिका चिकित्सा स दंतमूलक्षतमावहन् भृशं। समुद्धरेद्रंतगतां च शर्कराम्। कपालिकां कृच्छ्रतरां तथा हरेत्। सुखैष्णतैलै: कवलग्रहैस्तयो:॥ 58॥ भावार्थ : दाँतों के मूल में जखम न हो, इस प्रकार दाँतों में लगी हुई शर्करा को निकाल देवें। कष्ट से साध्य होने वाली कापालिका को भी निकालें एवं इन दोनों में कल्प गरम तैल से, कवल धारण करावें। हनुमोक्ष चिकित्सा ततो निशायुक्तकटुत्रिाकान्वितै: ससधिुंतैलै: प्रतिसारयेद्धिषक्। हनुप्रमोक्षर्दितवद्धिधीयता। मितोःत्रा जिह्वामयपंचके तथा॥ 59॥