Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
273
उपजिह्वा लक्षण
अधस्समुन्नम्य रसेन्द्रियं भृशं। तदग्ररूपं कफरक्तशोफकम्।
अजस्रलालाकरकणडुरान्वितं ब्रुवंति साक्षदुपाजिह्विकामयम्॥ 64॥
भावार्थ : जीभ को नीचे नमाकर, जिह्वा के अग्रभाग के समान (जीभ के आगे का हिस्सा जैसे
देखने में आवें) कफ व रक्त के प्रकोप से सूजन उत्पन्न होती है। हमेशा उससे लार निकलने लगती है
और खुजली युक्त होता है, इसे उपजिह्वा रोग कहते हैं।
उपजिह्वा चिकित्सा
तमत्रा जिह्वालसवत्प्रसारयेच्छिरोविरेकै: कवलग्रहैस्सदा।
तथात्रा पंचादशदंतमूलजान् सलक्षणान् साधुचिकित्सितान्ब्रुवे॥ 65॥
भावार्थ :उस उपजिह्विका को जिह्वालसक रोग के समान ही औषधियों से बुरखना चाहिए एवं
सदा शिरोविरोचन व कवल धारण द्वारा उपचार करना चाहिए। अब दंतमूल में उत्पन्न होने वाले पंद्रह
प्रकार के रोगों के लक्षण व चिकित्सा के साथ वर्णन करेंगे।
सीतोद लक्षण व चिकित्सा
स्रवेदकस्मादिह दंतवेष्टत: कफास्रदोषक्षुभितातिशोणितम्।
गदोत्रा शीताद1 इति प्रकीर्तितस्तमस्त्रमो़ै: कवलैरूपाचरेत्॥ 66॥
भावार्थ : अकस्मात् कफ रक्त के प्रकोप से मसूडों से खून निकलने लगता है, उसे सीतोद रोग
कहते हैं। उसे रक्तमोक्षण व कवलधारण से उपचार करना चाहिए।
दंतपुप्पट लक्षण व चिकित्सा
यदा तु वृत्त: श्ववथु: प्रजायते। सदंतमूलेषु स दंतपुप्पटम्2।
कफासृगुत्थं तमुपाचरेद्धिषक्। सदामपक्वक्रमतो विचक्षण:॥ 67॥
भावार्थ : कफ व रक्त के उद्रेक से जब दंतमूल में गोलाकार रूप में सूजन3 होती है, उसे
दंतपुप्पट रोग कहते हैं। कुशल वैद्य को उचित है कि वह उसको आम पक्वादिक दशा को विचारकर
चिकित्सा करें अर्थात् आम को विलयन, विदग्ध को पाचन व पक्वको शोधन रोपण से चिकित्सा करें।
दंतवेष्टलक्षण व चिकित्सा
सपूतिरक्तं स्रवंतीह वेष्टतो। भवंति दंताश्च चलास्समंतत:।
सदंतवेष्टो भवतीह नामत:। स्वदुष्टरक्तस्रवणै: प्रसाध्यते॥ 68॥
1. सीतोद इति पाठांतरं। 2. दंतपुष्पकमिति पाठांतरम्।
3. यह सूजन दो अथवा तीनों ही दाँतों के मू∂ में होती है।